14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deportation: अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग पर बवाल, आप-कांग्रेस ने कहा- पंजाब को बदनाम करने की चल रही है साजिश

Deportation flights: पंजाब के सीएम ने कहा अमृतसर को जानबूझकर यह दिखाने के लिए चुना जा रहा है कि केवल पंजाबी ही अवैध प्रवासी हैं? अहमदाबाद या अंबाला को क्यों नहीं चुना जाता? बीजेपी हमेशा पंजाब को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं।

3 min read
Google source verification
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

Deportation: अमेरिका में अवैध तरीके से गए भारतीयों को लेकर एक और विमान भारत लौट रहा है। इस विमान की लैंडिंग अमृतसर एयरपोर्ट पर होगी। इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सवाल उठाए है। सीएम मान ने केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया है। 

सीएम मान ने लगाया यह आरोप

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इन विमानों की अमृतसर में लैंडिंग करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम के पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। सीएम मान ने कहा कि पहला विमान अमृतसर में उतरा अब दूसरा विमान भी यहां उतरेगा। विदेश मंत्रालय को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किस मानदंड के आधार पर विमान उतारने के लिए अमृतसर का चयन किया गया। आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर को चुनते है। 

क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया?

सीएम मान ने आगे कहा कि जिस समय पीएम मोदी और ट्रंप मिल रहे थे, उस समय अमेरिकी अधिकारी हमारे लोगों पर बेड़ियां डाल रहे होंगे। क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया है? अमेरिका के सैन्य विमान अमृतसर में उतर रहे हैं और दुश्मन देश पाकिस्तान उसके ठीक बगल में है। लाहौर वहां से 40 किलोमीटर दूर है। यह कैसी विदेश नीति है? इन्हें राष्ट्रीय राजधानी में उतारा जाना चाहिए, हम अपने लोगों को वहां से लाएंगे।

अहमदाबाद या अंबाला को क्यों नहीं चुना?

पंजाब के सीएम ने कहा अमृतसर को जानबूझकर यह दिखाने के लिए चुना जा रहा है कि केवल पंजाबी ही अवैध प्रवासी हैं? अहमदाबाद या अंबाला को क्यों नहीं चुना जाता? बीजेपी हमेशा पंजाब को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। वे अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं होने देते, यह दावा करते हुए कि यह उसके लिए उपयुक्त नहीं है, तो अब अमेरिका से उड़ानें क्यों आ रही हैं? मैं इसका कड़ा विरोध करूंगा।

पंजाब के साथ भेदभाव करती है केंद्र सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब के साथ हमेशा केंद्र सरकार भेदभाव करती है। वह पंजाब को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। एक साजिश के तहत वे पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रह रहे हैं।

मान के बयान का शिरोमणि अकाली दल ने किया समर्थन

मुख्यमंत्री मान के बयान पर शिरोमणि अकाली दल के नेता गुलजार सिंह रानिके ने कहा कि पंजाब का दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार ने हमेशा पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की है। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, खासकर अमृतसर जिला जो सीमा के पास है। यहां विमानों को उतारना (कथित अवैध प्रवासियों को अमेरिका ले जाना) पंजाब को बदनाम करने और यह दिखाने की साजिश है कि केवल पंजाबी ही अवैध प्रवासी हैं। 

‘यह एक सुनियोजित साजिश है’

उन्होंने कहा कि विमान कहीं और भी उतर सकते हैं। हम मांग कर रहे हैं कि अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएं, लेकिन केंद्र इसकी अनुमति नहीं देता। लेकिन अब हमें बदनाम करने के लिए विदेशी विमानों को अमृतसर में उतारा जा रहा है।  विमान गुजरात, हरियाणा या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर सकते हैं। सभी राज्यों के लोग गए हैं, सिर्फ पंजाब से नहीं। यह एक सुनियोजित साजिश है। मैं विदेश मंत्रालय और पीएम से अनुरोध करता हूं कि उन्हें वापस लाने के लिए हमारे विमान भेजे जाएं। भारत को यह स्टैंड लेना चाहिए कि उनके विमान हमारे देश में नहीं उतरने चाहिए। मैं अपील करता हूं कि विमान सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी उतारे जाएं।

कांग्रेस ने भी सीएम मान का किया समर्थन

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा ये विमान पंजाब में क्यों उतर रहे हैं? आप किस तरह का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? क्या आप यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका में आने वाला हर अवैध अप्रवासी पंजाब से है? पंजाब के सीएम इस हद तक बिल्कुल सही हैं। इसमें गुजरात और हरियाणा के लोग थे। आप इस विमान को दिल्ली या कहीं और भी उतार सकते थे। हर बार अमृतसर में ही क्यों? 

‘यह सरकार की विफलता है’

सीएम भगवंत मान के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा वह बिल्कुल सही हैं। अमानवीय परिस्थितियों में वापस लाए गए अप्रवासियों को लेकर जो पहला विमान उतरा, उसमें ज़्यादातर लोग गुजरात के थे। उस विमान को गुजरात में उतरना चाहिए था, लेकिन यह अमृतसर में उतरा, ताकि यह धारणा बनाई जा सके कि सभी अवैध अप्रवासी पंजाब से हैं और यह आर्थिक संकट वाला एकमात्र राज्य है। अगर आप एजेंटों पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं, तो यह सरकार की विफलता है।

‘मान ने हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया’

बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा पंजाब के युवाओं ने अमेरिका जाने के लिए अपनी जमीनें बेचीं। ट्रैवल एजेंटों ने उन्हें लूटा और अवैध रास्तों से भेजा। भगवंत मान की सरकार और पुलिस ट्रैवल एजेंटों से पैसे लेती रही। उन्होंने हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया। AAP को सोचना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है। 

यह भी पढ़ें- ’43 लाख रुपये दिए …’: अमेरिका से निकाले गए भारतीयों ने बताया कि ट्रैवल एजेंटों ने कैसे ठगा