
टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ( फोटो- IANS)
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि अभिषेक बनर्जी जब कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। उस दौरान उन पर हमला हुआ। वहां एक बीजेपी समर्थक बंदूक लिए हुए था। डेरेक ने कहा कि यह अभिषेक बनर्जी की हत्या कोशिश भी हो सकती है।
ओ'ब्रायन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बंदूक के साथ BJP समर्थक का वीडियो डराने वाला है। यह बीती रात हुए घटनाक्रम का एक और सबूत है। तृणमूल सांसद ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को टीएमसी की महिला कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था।
उन्होंने कोलकाता पुलिस और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
TMC ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि यह घटना अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को खत्म करने की स्टेट स्पॉन्सर प्लानिंग है। टीएमसी ने सीएम शुभेन्दु अधिकारी सरकार के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि शुभेन्दु सरकार के कार्यकाल में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
अभिषेक बनर्जी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि कल रात दिल्ली से कोलकाता एयरपोर्ट पहु़ंचने के कुछ ही देर बाद एक चौंकाने वाली घटना हुई। हथियारबंद लोगों को पकड़ा गया, जिससे सुरक्षा और कुछ लोगों की हदें पार करने की इच्छा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस खबर को मुख्यधारा की मीडिया में ठीक से दिखाए जाने की संभावना कम ही है। क्लिप देखें और खुद नतीजा निकालें।
दरअसल, अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली गए थे ताकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिल सकें और बागी TMC सांसदों के 'नेशनल सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में विलय को चुनौती दे सकें। वापसी में कोलकाता एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए TMC कार्यकर्ता पहुंचे थे। उसी दौरान भाजपा समर्थकों के साथ उनकी झड़प हो गई। अभिषेक के समर्थकों ने कहा कि बीजेपी समर्थकों के हाथों में अंडे थे और बाद में उन्होंने हथियार भी निकाले। उन्होंने सवाल उठाया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हथियार अंदर कैसे पहुंचे।
Updated on:
20 Jun 2026 01:08 pm
Published on:
20 Jun 2026 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
