8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे के बाद संजय राउत का क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘कुछ लोग वफादार नहीं होते’

Sanjay Raut veiled attack against the rival party: शिवसेना (UTB) में संभावित टूट और 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में जाने की अटकलों के बीच संजय राउत का क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें- पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
Sanjay Raut traget NDA

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Photo: IANS)

Sanjay Raut Cryptic Post: महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शिवसेना (UTB) नेता संजय राउत का सोशल मीडिया पर 'एक्स' क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसे अप्रत्यक्ष तौर पर पार्टी में टूट और एकनाथ शिंदे गुट पर पलटवार से जोड़कर देखा जा रहा है। 'एक्स' पोस्ट में संजय राउत ने लिखा, 'कुछ लोग कुत्ते तो होते हैं, लेकिन वफादार नहीं होते।' वहीं पोस्ट के कैप्शन दिया "जय महाराष्ट्र।

खास बात यह है कि संजय राउत का यह पोस्ट महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पार्टी के 60वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किए जाने के एक दिन बाद आई है। एकनाथ शिंदे ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे गुट पर कटाक्ष किया था और कहा था, 'कुत्ते झुंड में आकर भोंकते हैं, शेर अकेला आता है।'

छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलें

एकनाथ शिंदे और संजय राउत के बीच जुबानी जंग ऐसे समय में हो रही है, जब शिवसेना (UTB) में टूट की अटकलें जोरों पर हैं। शिवसेना (UTB) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 ने नई दिल्ली में बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद यह अटकले तेज हो गई कि वे एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाले शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

वहीं इससे पहले गुरुवार को शिवसेना (UTB) नेता संजय राउत ने घोषणा की थी कि अनुपस्थित रहने वाले छह सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे निचले सदन से उनकी अयोग्यता की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा, 'हम उन्हें अयोग्य ठहराने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर लोकसभा अध्यक्ष नियमों, कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार काम करते हैं, तो ये लोग अयोग्य ठहराए जाएंगे।'

यहां आपको बता दें कि 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा को उस वक्त बल मिला जब शिवसेना MLC चंद्रकांत रघुवंशी ने दावा किया कि UBT सेना के छह सांसदों ने एकनाथ शिंदे में भरोसा जताया है। वे पहले ही उनके गुट में शामिल हो चुके हैं।

राज्य की राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन पर लगे आरोप सच साबित होते हैं तो वे अपना पद छोड़ देंगे, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वे कभी भी शिवसेना को किसी चोर के हाथों में नहीं जाने देंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग