21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी पर गरमाई सियासत… ‘केजरीवाल जी चुल्लू भर पानी में डुबकी मारो’ AAP पर बिफरे CM फडणवीस

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधा और फडणवीस ने केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने के लिए कहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Jan 31, 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव को कुछ ही दिन बाकि है सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के करीब आते-आते, तीनों प्रमुख दलों आप (AAP) , भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच आरोप-प्रत्यारोप के साथ राजनीतिक लड़ाई तेज हो गई है। इसी बीच यमुना में अमोनिया को लेकर दिल्ली में सियासत गरमाई हुई है। दरअसल केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। इस पर चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को नोटिस भेजा था। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है।

केजरीवाल जी चुल्लू भर पानी में डुबकी मारो

CM फडणवीस एक अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला करते हुए कहते हैं, दिल्ली के पूर्व सीएम ने वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और अपने मंत्रिमंडल के साथ इसमें डुबकी लगाएंगे। लेकिन यमुना का पानी पहले से भी ज्यादा गंदा है। अरविंद केजरीवाल जी अभी अपने मंत्रिमंडल के साथ चुल्लू भर पानी में डुबकी मारो और दिल्ली से अलविदा हो जाओ। यही दिल्ली की जनता आपसे कह रही है।

दिल्ली में भाजपा की वापसी

CM फडणवीस मीडिया से बात करते हुए यह दावा करते हैं की दिल्ली की जनता भाजपा के साथ जाने वाली है। दिल्ली की महिलाएं दिल्ली में बदलाव लाने जा रही हैं। दिल्ली की बहनों ने नकली केजरीवाल सरकार को घर में बंद करने और भाजपा सरकार लाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।

देश का सबसे बेईमान व्यक्ति केजरीवाल

फडणवीस दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को उनके किए हुए वादे याद दिलाते हुए कहते हैं, जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली आए थे, तो वे अन्ना हजारे का हाथ और उंगली पकड़कर आए थे और कह रहे थे कि दिल्ली से भ्रष्टाचार को खत्म करना है। दिल्ली को सजाना है, वे ऐसी बातें कह रहे थे। मुझे नहीं पता कि उन्होंने कब अन्ना हजारे को भी धक्का दिया और दिल्ली की कुर्सी (मुख्यमंत्री की कुर्सी) पर आकर बैठ गए। मैं महाराष्ट्र से हूं और मैं हमेशा अन्ना हजारे से मिलता हूं, जो कहते हैं कि अगर देश में सबसे बेईमान व्यक्ति कोई होगा, तो वह केजरीवाल होगा।

सत्ता में कौन?

दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होने वाले हैं, जिसकी मतगणना 8 फरवरी को होगी। लगातार 15 वर्षों तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस को पिछले दो चुनावों में झटका लगा है, वह एक भी सीट हासिल करने में विफल रही है। इसके विपरीत, आप ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि भाजपा केवल आठ सीटें ही जीत पाई।

ये भी पढ़े: 'यमुना प्रदूषण के लिए मैं आपको ज़िम्मेदार मानूंगा, क्योंकि आपने…', Delhi LG ने केजरीवाल को लिखा पत्र