26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवाई टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव, बुकिंग के बाद 48 घंटे के अंदर बदलाव पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

DGCA ने एयर टिकट रिफंड नियमों में बदलाव किया है। अब यात्री बुकिंग के 48 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल या बदल सकते हैं, बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 26, 2026

फ्लाइट (प्रतिकात्मक तस्वीर-IANS)

हवाई टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने नए नियमों के बारे में जानकारी दी है।

डीजीसीए ने बताया है कि अब यात्री बुकिंग करने के 48 घंटे के अंदर बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए एयर टिकट कैंसिल या बदल सकते हैं। हालांकि, यह कुछ शर्तों के साथ होगा।

यात्रियों के लिए एक और राहत भरी जानकारी

यात्रियों के लिए एक और राहत भरी जानकारी देते हुए DGCA ने यह भी कहा कि अगर टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया गया हो और यात्री बुकिंग करने के 24 घंटे के अंदर गलती बताता है, तो एयरलाइन को उसी व्यक्ति के नाम पर गलती सुधारने के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेना है।

रिफंड को लेकर और क्या निर्देश?

डीजीसीए ने कहा- ट्रैवल एजेंट/पोर्टल से टिकट खरीदने पर रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइन की होगी, क्योंकि एजेंट उनके चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं। एयरलाइन यह पक्का करेंगी कि रिफंड प्रोसेस 14 वर्किंग डेज के अंदर पूरा हो जाए। इसके अलावा, यात्री को होने वाली मेडिकल इमरजेंसी की वजह से टिकट कैंसिल करने के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।

पहले लगता था कैंसिलेशन चार्ज

पहले भारत में DGCA के पुराने नियमों के अनुसार, एयर टिकट कैंसिलेशन या बदलाव करने पर एयरलाइंस अपनी नीतियों के आधार पर कैंसिलेशन चार्ज लगाती थीं। इसके अलावा, कोई अनिवार्य 48 घंटे का फ्री कैंसिलेशन/चेंज जैसा ऑप्शन नहीं था।