11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे राहुल गांधी’, धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तीखा हमला, झारखंड घटना पर उठाए सवाल

Dharmendra Pradhan : छात्रों के मुद्दों को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को ‘आदतन झूठा’ बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद में चर्चा से बच रही है और राजनीतिक फायदे के लिए सदन की कार्यवाही बाधित कर रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Aug 11, 2026

Dharmendra Pradhan

Dharmendra Pradhan (Photo-IANS)

नई दिल्ली। छात्रों के मुद्दों पर जारी सियासी घमासान के बीच पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। सोशल मीडिया X पर मोर्चा खोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को 'आदतन झूठा' करार दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए संसद को बाधित कर देश व युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

'संसद में चर्चा से भागती है कांग्रेस'

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों को लेकर लगातार भ्रम और झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई तथ्य नहीं हैं। आदतन झूठ बोलने वाले नेता प्रतिपक्ष को न तो संसद में आना है और न ही सरकार का जवाब सुनना है। इन्हें तो बस अपना झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना आता है। गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष के आरोपों को धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस की राजनीतिक हताशा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर खुली चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन जब सदन में चर्चा होती है तो कांग्रेसी बाहर हंगामा करते हैं, क्योंकि उनमें सच सुनने का साहस नहीं है।

झारखंड घटना पर राहुल की चुप्पी पर उठाए सवाल

कांग्रेस के 'सिलेक्टिव लोकतंत्र' पर प्रहार करते हुए भाजपा नेता ने झारखंड में छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में जिस तरह छात्रों के साथ बर्बरता हुई, उसे पूरे देश ने देखा है। हर मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले राहुल गांधी आज चुप्पी क्यों साधे बैठे हैं?

'आपातकालीन सोच से देश नहीं चलेगा'

धर्मेंद्र प्रधान ने तंज कसते हुए कहा कि देश का युवा कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुका है। लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं, ये राहुल गांधी और आपातकाल वाली सोच से चलने वाली कांग्रेस पार्टी को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।