6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजन में खराबी के कारण गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री समेत 150 यात्री थे सवार

IndiGo flight Emergency landing at Guwahati : इंडिगो की एक फ्लाइट में इंजन में खराबी के बाद गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें केंद्रीय मंत्री सहित 150 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
IndiGo flight emergency landing

IndiGo flight emergency landing

Indigo flight Emergency landing at Guwahati : गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में अचानक से खराबी आ गई। इसके बाद विमान पायलट ने एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद वापस गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री, रामेश्वर तेली, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला भी फ्लाइट 6E2652 में सवार थे, जब इसने गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की।


केंद्रीय मंत्री सहित 150 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि फ्लाइट संख्या 6E2652 ने सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी। अचानक इंजन में खराबी आ जाने के कारण करीब 20 मिनट के भीतर वापस एयरपोर्ट लौट आई। इसी विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भाजपा के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे।

20 मिनट तक हवा में रहा विमान

यात्री विमान के लैंड होने के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि उनके साथ बीजेपी विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ इंडिगो की फ्लाइट में थे। उन्होंने कहा कि विमान 15 से 20 मिनट तक हवा में रहा और फिर उसे गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। हम सभी सुरक्षित हैं।

जांच में जुटा एयरपोर्ट प्रशासन

विमान के इंजन में खराब का पता चलते ही पायलट ने सुझबुझ से सफलतापूर्वक लैंड करा दिया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन विमान की जांच में जुट गया।