7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में डॉक्टरों-सैनिकों-शिक्षकों पर सबसे ज्यादा भरोसा, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

Trusted Most in India: भारत के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आम लोग डॉक्टरों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं जबकि टीवी समाचार एंकरों पर सबसे कम।

less than 1 minute read
Google source verification

Trusted Most in India: भारत के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आम लोग डॉक्टरों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं जबकि टीवी समाचार एंकरों पर सबसे कम। वैश्विक बाजार अनुसंधान और विश्लेषण फर्म 'इप्सोस' के पेशेवरों पर भरोसे के बारे में ताजा सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इप्सोस ने दुनिया के 32 देशों में सर्वे कर भरोसा सूचकांक (ट्रस्टवर्दीनैस इंडेक्स-2024) जारी किया है जिसमें भारत भी शामिल है। भारत में इस सर्वे के लिए अलग-अलग वर्गों के 2200 लोगों से साक्षात्कार कर नतीजा निकाला गया।

भरोसे का आंकड़ा (प्रतिशत में)
डॉक्टर-57
सशस्त्र बल, शिक्षक - 56
वैज्ञानिक - 54
जज - 52
बैंकर - 50
सेवारत कर्मचारी - 47
टैक्सी चालक -46
वकील, पत्रकार - 43
राजनेता - 31
मंत्री, पुलिस - 28
धार्मिक नेता - 27
विज्ञापन प्रबंधक, टीवी एंकर - 25

यह भी पढ़ें- Indian Railways: रेलवे के सुपर ऐप से मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट, आरक्षण और टाइम टेबल के साथ मिलेगी ये खास सुविधाएं