दुर्गा पूजा को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। खास तौर पर पश्चिम बंगाल में इस त्योहार का सबसे ज्याद महत्व रहता है। यहां पर बड़े-बड़े पंडालों में मां दुर्गा की आराधना की जाती है।
नवरात्रि का त्योहार काफी नजदीक है। त्योहार को लेकर देशभर में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। वैसे तो ये त्योहार देश के कोने-कोने में मनाया जाता है, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा धूम पश्चिम बंगाल में देखने को मिलती है। यहां पर बड़े बड़े पंडालों में दुर्गा मां की ऊंची ऊंची प्रतिमाएं स्थापित की जाती है। कई दुर्गा मंडल इस दौरान पूजा अर्चना भी करते हैं। इसी कड़ी में पश्चि बंगाल के कोलकाता में मां दुर्गा की बड़ी मूर्ति लाई गई है। इस मूर्ति की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। यही नहीं इसके अलावा भी कई खासियतों के चलते ये मूर्ति सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
बेनियाटोला सरबोजेनिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस दुर्गा माता की प्रतिमा को तैयार किया गया है। दरअसल समिति ने मां की ऐसी प्रतिमा बनाने की ठानी जिसको लेकर हर कोई देखता रह जाए। यही नहीं ये प्रतिमा रिकॉर्ड भी बना दे। यही वजह है कि इस प्रतिमा को बनाने में कई महीनों का वक्त और परिश्रम लगा है।
यह भी पढे़ं - navratri 2022: सोना चांदी से होगा माँ का श्रृंगार, बेशकीमती जेवरों से सजेंगी मातारानी
यह है प्रतिमा की खासियत
दुर्गा पूजा के तैयार की जा रही इस प्रतिमा की खासियत की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका अष्टधातु से निर्माण। ये प्रतिमा पूरी तरह अष्टधातु से बनाई जा रही है।
इसके अलावा इस प्रतिमा का वजन 1000 किलोग्राम रखा गया है। यही नहीं इस मूर्ति की ऊंचाई 11 फीट है। यानी दूर से ही भक्त मां दुर्गा के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।
बताया जा रहा है कि मां दुर्गा की ये मूर्ति अब तक की सबसे बड़ी, भारी और महंगी मूर्तियों में से एक है। इस मूर्ति की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
इन देवताओं की मूर्तियां भी हैं शामिल
इस बार नवरात्रि पर मां दुर्गा की मूर्ति के साथ अन्य भगवानों की मूर्तियां भी तैयार की जा रही हैं। इनमें भगवान गणेश, सरस्वती, मां लक्ष्मी और कार्तिकेय भी प्रमुख रूप से शामिल है।
मूर्ति को तैयार करने वालों ने बताया कि, इस मूर्ति का बैसिक स्ट्रक्चर फाइबर से तैयार किया गया है। इसके बाद इसके ऊपर अष्टधातु का लेप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें - नवरात्र की तैयारियां शुरू, सज रहे मातारानी के दरबार