5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा में 16 तो मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव, इस दिन आएगा रिजल्ट

Meghalaya, Tripura and Nagaland Assembly Election Date 2023: नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान हो गया है। मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा का चुनाव के तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने प्रेंस कॉफ्रेंस में की है।

3 min read
Google source verification
ec_pc_north_east_election.jpg

Meghalaya, Tripura and Nagaland Assembly Election Date 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार 18 जनवरी को मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में तीनों राज्यों के चुनावी तारीख की घोषणा की। बीते दिनों चुनाव आयोग की टीम ने इन तीन राज्यों का चार दिवसीय दौरा किया था। जिसमें चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बात की थी। चुनाव आयोग के दौरे के बाद इन राज्यों के चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई थी। अभी त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है। जबकि मेघालय और नगालैंड में बीजेपी सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।

16 फरवरी को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव

त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव होगा। जबकि मेघालय और नागालैंड 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों की वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। इस बात की घोषणा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में की। चुनाव आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने को प्रतिबद्ध है।

मार्च में समाप्त हो रहा तीनों राज्यों की सरकार का कार्यकाल


मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा की मौजूदा सरकार का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय विधानसभा का 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2018 में तीनों राज्यों में 2 चरणों में चुनाव हुआ था।

नागालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार
नगालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार है। 2018 से पहले यहां नगा पीपुल्स फ्रंट सत्ता (NPF) में थी। लेकिन चुनाव से पहले NPF दो गुटों में बंट गई। राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो ने बागी नेताओं के साथ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई थी। NDPP को 18 तो भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली। नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री बने।

मेघालय में बीजेपी सत्ताधारी गठबंधन में शामिल
मेघालय में 2018 में मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। हालांकि, चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन एनपीपी ने बीजेपी और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। एनपीपी के कोनराड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री हैं।

त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार

बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 25 सालों के वाम किले को ढहा दिया था। बीजेपी ने यहां 35 सीटों पर जीत हासिल की थीं। बीजेपी ने बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाया था. 2022 में भाजपा ने उनकी जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंपी है।

कहां कितनी सीटें, बहुमत के लिए क्या आंकड़ा

त्रिपुरा में विधानसभा की कुल सीटें 60 है। यहां बहुमत का आकंड़ा 31 है। मेघालय में भी विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 60 है। यहां भी बहुमत के लिए 31 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है। इसी तरह नागालैंड में विधानसभा की कुल सीटें 60 है। यहां भी बहुमत का आंकड़ा 31 है।


साल 2023 में 9 राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव


साल 2023 में होने वाले चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। जिसकी शुरुआत नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों से होने जा रही है। पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में सबसे पहले चुनाव होना है। इसके बाद कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें - भाजपा की मीटिंग में जेपी नड्डा ने कहा- सभी 9 राज्यों में दर्ज करनी है जीत