5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन घोटाला मामले में झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मुश्किलें, 24 अगस्त को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

ED Notice to Hemant Soren: जमीन घोटाले मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम हों का नाम ही नहीं ले रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 19 Aug 2023, 2:44 PM IST

जमीन घोटाला मामले में झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मुश्किलें, 24  अगस्त को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

जमीन घोटाला मामले में झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मुश्किलें, 24 अगस्त को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

ED Notice to Hemant Soren: झारखंड के CM हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में ED ने समन भेजा है। ED ने सीएम सोरेन को 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले ईडी ने 14 अगस्त को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वो उस दिन पेश नहीं हुए, और कारण में बताया कि मुझे कुछ जरुरी काम है। अब 24 अगस्त को उन्हें पूछताछ के लिए ED ने समन दिया है। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरा समन भेजा है। ईडी ने सोरेन को 24 अगस्त को रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। 24 अगस्त को ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री सोरेन से उनके और उनके परिवार की संपत्तियों के बारे में भी पूछताछ कर सकते हैं।


सीएम के कई करीबी निशाने पर

बता दें कि जमीन घोटाले के मामले में ED ने बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां की है। अब तक इस मामले में 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले में झारखंड के सीएम के करीबी का नाम भी ED के रडार पर है। गिरफ्तार लोगों में मुख्‍यमंत्री के करीबी प्रेम प्रकाश, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल और सीओ भानुप्रताप भी शामिल हैं। इन नामों के अलावा कुछ नेता भी रडार पर है, जो इस मामले में फंस सकते हैं।

बता दें कि जमीन घोटाले के इस मामले में रांची के सरकारी और सेना की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने और बेचने का आरोप है। जमीन घोटाले मामले में रांची प्रमंडल के पूर्व आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर जांच हो रही है। अब इस मामले में 24 को सोरेन से पूछताछ होगी। जहां सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों को ED से कुछ कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: दो जिले आतंकियों के रडार पर, सुरक्षाबलों को करनी पड़ी रणनीति में फेरबदल
यह भी पढ़ें: हिंसा के बाद म्यांमार भागे 212 लोगों की हुई वापसी, सीएम बीरेन सिंह ने सेना को कहा शुक्रिया