19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑपरेशन टाइगर: उद्धव ही नहीं कांग्रेस और शरद पवार के नेताओं को भी तोड़ चुके हैं एकनाथ शिंदे, देखें लिस्ट

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे का 'ऑपरेशन टाइगर' लगातार चर्चा में है। पिछले कुछ समय में कांग्रेस, एनसीपी, भाजपा और अन्य दलों के कई नेता शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। देखें लिस्ट।

2 min read
Google source verification
Eknath Shinde Operation Tiger

एकनाथ शिंदे (Photo-IANS)

Eknath Shinde Operation Tiger: महाराष्ट्र की राजनीति में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे काफी चर्चा में बने हुए हैं। शिवसेना में बगावत कर अलग रास्ता अपनाने के बाद शिंदे लगातार अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने में जुटे हैं। पिछले कुछ समय में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी, मनसे और दूसरे दलों के कई नेता भी शिंदे के साथ आ चुके हैं। यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में उनके इस अभियान को 'ऑपरेशन टाइगर' कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि शिंदे अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार दूसरे दलों के नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

उद्धव गुट के सांसदों की नाराजगी ने बढ़ाई हलचल

हाल ही में ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। खबरों के अनुसार इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर शिंदे गुट में शामिल होने की इच्छा जताई है। वहीं मुंबई में भी उद्धव गुट के 20 पार्षदों के शिंदे के संपर्क में होने की बातें भी सामने आ रही हैं। बता दें कि गुरुवार को शिवसेना पार्टी की दिल्ली में मी़टिंग रखी गई थी। एक दिन पहले पार्टी ने सभी सांसदों को व्हिप भी जारी कर दिया था। इसके बावजूद पार्टी के सिर्फ 3 सांसद ही पहुंचे और बाकी के 6 सांसदों ने मीटिंग का बहिष्कार किया।

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शक्ति प्रदर्शन

शिवसेना के स्थापना दिवस के मौके पर एकनाथ शिंदे ने संगठन की ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुंबई समेत राज्य के कई शहरों में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए और शिंदे ने खुद को बालासाहेब ठाकरे की राजनीतिक विरासत का असली वारिस बताया। पार्टी की तरफ से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि संगठन और जनाधार दोनों अब शिंदे के साथ हैं।

एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए ये चेहरे

पार्टीशामिल हुए नेता
कांग्रेससाहेबराव कांबले, रवींद्र धंगेकर
NCP (शरद पवार गुट)विनायक पाटील, संगीता ठोंबरे, सुधाकर भालेराव
NCP (अजित पवार गुट)आनंद परांजपे
बीजेपीशैलेश धात्रक, मनीषा धात्रक, श्रीकर चौधरी, प्रमिला चौधरी

इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सुमित खांबेकर, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के शंकर धोंडगे और प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। वहीं पंढरपुर की नगराध्यक्ष प्रणिका भालके ने भी शिंदे गुट में शामिल हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग