महिला के परिवारवालों का दावा है कि व्हीलचेयर के लिए एक घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिल पाई। परिवार द्वारा कई बार कहने के बाद भी कर्मचारियों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं किया। मजबूरी में पैदल चलना पड़ा और थकान की वजह से महिला एयर इंडिया के प्रीमियम इकोनॉमी काउंटर के सामने गिर गईं। इस दौरान उन्हें सिर, नाक और होंठ पर गंभीर चोटें आईं। घरवालों का कहना है कि तुरंत प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। ऐसे में उनकी हालत और बिगड़ गई। अब महिला का ICU में इलाज चल रहा है।