29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव आयोग ने AAP को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, शरद पवार की NCP और TMC ने गंवाया

AAP National Party आम आदमी पार्टी के लिए खुशखबर। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। पर एनसीपी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है।

2 min read
Google source verification
aap1.jpg

चुनाव आयोग ने AAP को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, शरद पवार की NCP और TMC ने गंवाया

खुशखबर। आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। अब आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू जारी रहेगा। पूर्वोत्तर के राज्यों में हुई हार के बाद शरद पवार की एनसीपी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। लोक जनशक्ति पार्टी ( राम विलास पासवान) को नागालैंड में राज्य स्तर की पार्टी का दर्ज़ा मिला। चुनाव आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। अब समीक्षा पांच के बजाए 10 साल में किया जाता है। हालांकि, किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के लिए आवश्यक है कि, उसके उम्मीदवार देश में कम से कम चार से ज्यादा राज्यों में छह फीसद से अधिक मत हासिल करें। साथ ही लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कम से कम चार सांसदों का हो। चुनाव आयोग के अनुसार, एनसीपी इस समय इसमें से कई मानकों को पूरा नहीं करती। इस वजह से एनसीपी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है।

तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर का दर्जा छिना

केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी का राष्ट्रीय स्तर का दर्जा छिन गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) को नागालैंड में राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा मिला है। तृणमूल कांग्रेस का बंगाल और त्रिपुरा में राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा जारी रहेगा। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली है। बीआरएस को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े - कर्नाटक चुनाव : आप ने 28 उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची जारी की, पहली बार लड़ रहे हैं चुनाव

राज्य पार्टी के रूप में ये दल अमान्य घोषित

सोमवार को जारी आदेश में, ईसीआई ने उत्तर प्रदेश में दिवंगत अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य पार्टी का दर्जा भी वापस ले लिया। मतलब इन सबको राज्य पार्टी के रूप में अमान्य घोषित किया गया है।

आप : चार राज्यों में चुनावी प्रदर्शन बना आधार

आयोग ने कहा कि आप को चार राज्यों दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर नामित किया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है।

यह भी पढ़े - हिप्र व गुजरात नतीजे के बाद आम आदमी पार्टी बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

अब देश में कुल छह राष्ट्रीय दल

भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आप अब मुख्य राष्ट्रीय दल हैं। चुनाव आयोग ने यह भी घोषणा की कि एनसीपी और तृणमूल को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमश: नागालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।

इन पार्टियों को मिला राज्य राजनीतिक दल का दर्जा

इसने नागालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास, मेघालय में वॉयस ऑफ द पीपुल पार्टी और त्रिपुरा में टिपरा मोथा को मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दल का दर्जा दिया।

यह भी पढ़े - एक अरब 22 करोड़ रुपए में खरीदा 'पी7' कार नम्बर प्लेट, दीवाने के शौक ने किया सबको हैरान

Story Loader