5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक अरब 22 करोड़ रुपए में खरीदा ‘पी7’ कार नम्बर प्लेट, दीवाने के शौक ने किया सबको हैरान

Most Noble Numbers' charity auction कार नम्बर प्लेट के लिए एक अरब 22 करोड़ रुपए खर्च कराना किसी अजूबे से कम नहीं है। कार नम्बर प्लेट के एक दीवाने ने यह काम कर सबको हैरान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Apr 2023, 6:16 PM IST

dubai.jpg

एक अरब 22 करोड़ रुपए में खरीदा 'पी7' कार नम्बर प्लेट, दीवाने के शौक ने किया सबको हैरान

Dubai number plate P7 sold for record Dh 55 million दुनिया में शौकीनों की कमी नहीं है। अपने शौक को पूरा करने के लिए करोड़ रुपए खर्च कर देते हैं। इसकी एक बानगी दुबई में देखने को मिली। दुबई में एक कार नम्बर प्लेट के दीवाने ने एक नम्बर के लिए एक अरब 22 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। दुबई में 'मोस्ट नोबल नंबर्स' की नीलामी में एक कार का नंबर प्लेट पी7 रिकॉर्ड 5.5 करोड़ दिरहम (लगभग 1,22,61,44,700 रुपए) में बिका। शनिवार रात हुई नीलामी में 1.5 करोड़ दिरहम से बोली की शुरुआत हुई। पर कुछ ही सेकेंड में बोली तीन करोड़ दिरहम के पार पहुंच गई। एक समय 3.5 करोड़ दिरहम पर जाकर कुछ देर के लिए बोली रुक गई। यह बोली टेलीग्राम ऐप के संस्थापक और मालिक फ्रेंच एमिराती कारोबारी पावेल वालेरिविच डुरोव ने लगाई थी। अचानक एक बार फिर तेजी से बढ़ती हुई बोली 5.5 करोड़ दिरहम पर पहुंच गई। यह बोली पैनल सात ने लगाई थी। जिसने अपनी पहचान गुप्त रखने की इच्छा जाहिर की है। प्रत्येक बोली पर भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं।

फोन नंबरों की भी हुई नीलामी

जुमेरा के फोर सीजन नामक होटल में हुए इस कार्यक्रम में कई अन्य वीआईपी नंबर प्लेट और फोन नंबरों की भी नीलामी हुई। नीलामी से करीब 10 करोड़ दिरहम (2.7 करोड़ डॉलर) जुटाए गए। यह धन रमजान में लोगों को खाना खिलाने के लिए खर्च किए जाएंगे। कार प्लेटों और एक्सक्लुजिव मोबाइल नंबरों की नीलामी से कुल 9.792 करोड़ दिरहम मिले।

इस कार्यक्रम के आयोजक थी चार कम्पनियां

इस कार्यक्रम का आयोजन अमीरात ऑक्शन, दुबई के सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण और दूरसंचार कंपनियों एतिसलात तथा डू द्वारा किया गया था।

सूची में सबसे ऊपर रहा 'पी 7'

'पी 7' सूची में सबसे ऊपर रहा। दरअसल बोली लगाने वालों में कई लोग 2008 के मौजूदा रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते थे। जब एक व्यवसायी ने अबू धाबी की नंबर 1 प्लेट के लिए 5.22 करोड़ दिरहम की बोली लगाई थी।

'वन बिलियन मील्स' अभियान को सौंपा जाएगा पूरा पैसा

इस नीलामी का पूरा पैसा 'वन बिलियन मील्स' (1 Billion Meals) अभियान को सौंप दिया जाएगा। जिसकी स्थापना वैश्विक भूखमरी से निपटने के उद्देश्य से की गई थी। रमजान (Ramadan) की दान भावना के अनुरूप, दुबई के उपराष्ट्रपति एवं शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद द्वारा की गई थी।