
शहजाद पूनावाला (फोटो- एएनआई)
Election News: देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को आने वाले हैं, जिसे लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। सभी दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं और एग्जिट पोल पर नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शहजाद पूनावाला ने बड़ा बयान देते हुए एनडीए की जीत का भरोसा जताया है। चुनावी नतीजों से पहले शहजाद पूनावाला ने कहा कि इस बार के चुनाव लोकतंत्र की जीत को दर्शाएंगे।
पूनावाला ने मिडिया बातचीत के दौरान एग्जिट पोल का हवाला देते हुए कहा कि आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखा रहे हैं कि एनडीए का कमल हर जगह खिल रहा है। हम असम में तीसरी बार वापसी कर रहे हैं। तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में सत्ता में आ रहे हैं। पुडुचेरी में वापसी होगी और बंगाल में बदलाव तय है। उन्होंने दावा किया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक शांतिपूर्ण रही है, खासकर पश्चिम बंगाल में जहां पहले हिंसा की घटनाएं सामने आती थीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की तैनाती से माहौल बेहतर हुआ है और लोगों ने बिना डर के मतदान किया है।
पूनावाला ने यह भी कहा कि 4 मई को आने वाले नतीजे लोकतंत्र की मजबूती को साबित करेंगे। बीजेपी का मानना है कि जनता ने विकास और स्थिरता के नाम पर वोट किया है, जिसका फायदा एनडीए को मिलेगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनकी नीतियों और योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। पूनावाला ने चुनावों के दौरान हुई हिंसा को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस बार हिंसा की घटनाएं न के बराबर रही हैं और इसके लिए चुनाव आयोग तथा केंद्रीय एजेंसियों को श्रेय दिया जाना चाहिए।
पूनावाला ने पश्चिम बंगाल के पिछले चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यहां कई लोग अपनी जान गंवा देते थे, लेकिन इस बार स्थिति में सुधार हुआ है। बीजेपी का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से मतदाताओं में भरोसा बढ़ा है। बता दें कि एग्जिट पोल के अनुसार, असम में एनडीए की सरकार बनने की संभावना जताई गई है, जबकि केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को बढ़त मिल सकती है। तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन की वापसी के संकेत हैं, हालांकि कुछ सर्वे में नए राजनीतिक दलों के उभरने की बात भी कही गई है। पश्चिम बंगाल को लेकर बीजेपी काफी उत्साहित नजर आ रही है और दावा कर रही है कि वह पहली बार राज्य में सरकार बनाने के करीब है। हालांकि अंतिम फैसला 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होगा। सभी दलों की नजर अब नतीजों पर टिकी है।
Updated on:
30 Apr 2026 11:16 am
Published on:
30 Apr 2026 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
