10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Starlink India Row: भारत पर सवाल उठाकर खुद घिरे एलन मस्क, यूजर्स ने याद दिलाए ट्रंप के चुनाव में खर्च किए 200 मिलियन डॉलर

Elon Musk Starlink Row: भारत के बिनेस माहौल और स्टारलिंक के लॉन्च में देरी पर एलन मस्क की टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूज़र्स ने उनके बयानों पर सवाल उठाए और याद दिलाया कि मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2024 के चुनाव अभियान पर 200 मिलियन डॉलर से ज़्यादा खर्च किए थे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Oct 10, 2026

elon musk Starlink India Row

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क (फोटो- ANI)

Starlink India Row: भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को लॉन्च करने में हो रही देरी को लेकर एलन मस्क की नाराजगी अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है। भारत के कारोबारी माहौल और राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क अब खुद सोशल मीडिया पर घिर गए हैं। मस्क ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर तंज कसते हुए उन्हें 'भारत का असली बॉस' कहा था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2024 चुनाव अभियान में मस्क के बड़े राजनीतिक चंदे का जिक्र करते हुए उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाए।

यूजर्स ने ट्रंप के चुनाव के लिए फंडिंग का जिक्र किया

सोशल मीडिया यूजर्स ने अमेरिका में उनके राजनीतिक चंदे से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। मस्क के राजनीतिक खर्च पर फोर्ब्स की एक रिपोर्ट शेयर करते हुए X पर एक यूज़र ने लिखा, "सीट डाउन एलन, वी हैव अ बिगर फिश टू कैच।"

रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत में मदद करने के लिए 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च किए। इसमें ट्रंप-समर्थक अमेरिका PAC में दिया गया बड़ा योगदान भी शामिल था।

अन्य यूजर्स ने भी मस्क के चुनावी योगदान का जिक्र किया। कुछ पोस्ट में 2024 चुनाव चक्र के दौरान उनके खर्च को लगभग 288 से 290 मिलियन डॉलर बताया गया। यूजर्स ने सवाल उठाया कि अमेरिकी राजनीति में बड़े कारोबारी दान को समर्थन देने वाले मस्क भारत में कारोबार और राजनीतिक प्रभाव के मुद्दे पर किस आधार पर सवाल उठा रहे हैं।

कुछ यूज़र्स ने यह भी सवाल उठाया कि क्या एलन मस्क ने यह राजनीतिक फंडिंग इसलिए दी थी ताकि चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD जैसी कंपनियों को अमेरिकी बाज़ार से बाहर रखा जा सके और अपनी कंपनी, टेस्ला, के व्यावसायिक हितों की रक्षा हो सके।

एलन मस्क ने क्या किया पोस्ट

यह विवाद स्टारलिंक की भारत में लॉन्चिंग में हो रही देरी के बीच तेज हुआ। मस्क ने सोशल मीडिया पर ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स शेयर कीं जिनमें भारत में कॉर्पोरेट फंडिंग और राजनीतिक पार्टियों के बीच संबंध होने का आरोप लगाया गया था। इनमें अल जज़ीरा की 2022 की एक रिपोर्ट भी शामिल थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रिलायंस से जुड़ी एक कंपनी ने फेसबुक पर बीजेपी के कैंपेन को प्रमोट किया था।

इसके अलावा, मस्क ने रिलायंस से जुड़ी कंपनी 'क्विक सप्लाई' द्वारा चुनावी बॉन्ड के जरिए दिए गए चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स भी शेयर कीं। इन रिपोर्ट्स और आरोपों को शेयर करने के बाद, मस्क ने भारत में बिजनेस कॉम्पिटिशन को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

मस्क ने मुकेश अंबानी पर तंज कसा

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट में स्टारलिंक के लॉन्च में देरी को लेकर मुकेश अंबानी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि अंबानी ही भारत के 'असली बॉस' हैं। मस्क ने आरोप लगाया कि बड़े कारोबारी हित स्टारलिंक को भारत में मुकाबला करने से रोकना चाहते हैं और सवाल उठाया कि क्या अंबानी स्टारलिंक को भारतीय बाजार में मुकाबला करने देंगे।