12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Encounter in Anantnag: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आज भारतीय सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां आतंकियों और भारतीय जवानों के बीच चले एनकाउंटर में दो आतंकवादी मारे गए। इलाके को सील कर भारतीय जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।  

2 min read
Google source verification
encounter_jammu.jpg

Encounter in Anantnag: Two terrorists killed by Jammu Kashmir Police and Security Forces

Encounter in Anantnag: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर भारतीय सुरक्षाबल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद खुद को भारतीय जवानों से घिरता देख आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका माकूल जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि दो आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि इन आतंकियों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जवान इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अनंतनाग जिले में हुए इस एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।


एनकाउंटर के बारे में मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार भारतीय जवानों को अनंतनाग के पोशक्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। एनकाउंटर में भारतीय जवानों को कोई क्षति नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, उरी में 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर


बताया गया कि घटनास्थल से भारतीय जवानों ने आतंकियों के हथियार भी जब्त किए है। अनंतनाग के पोशक्रीरी इलाके में अभी भारतीय जवानों का ऑपरेशन चल ही रहा है। इधर भारतीय जवान मारे गए आतंकियों की पहचान में जुटे है। बताते चले कि जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकियों की कई साजिशों का भारतीय जवानों ने समय पर पर्दाफाश किया है। वहीं आतंकी भी गैर कश्मीरियों को निशाना बनाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर: कठुआ में BJP नेता का शव पेड़ से लटका मिला, 3 दिन से थे लापता