30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर: कठुआ में BJP नेता का पेड़ से लटका मिला शव, 3 दिन से थे लापता

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी नेता सोम राज का शव कठुआ जिले में पेड़ से लटका मिला है। कठुआ एसएसपी आरसी कोटवाल ने कहा कि घटना हीरानगर में हुई है। बीजेपी नेता तीन दिन से लापता थे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Aug 2022, 9:27 AM IST

SSP Kathua RC Kotwal

SSP Kathua RC Kotwal

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता सोम राज का शव मिल है। बीजेपी नेता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह मामला कठुआ के हीरानगर का बताया जा रहा है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कठुआ एसएसपी आरसी कोटवाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बीजेपी नेता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

3 दिन से थे लापता
गांववालों ने नेता का शव को पेड़ से लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीजेपी नेता के शरीर पर खून के धब्बे थे। पुलिस का कहना है कि सोम राज बीते 3 दिनों से लापता थे। परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या की गई। उन्होंने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- जवानों ने नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 घुसपैठिए ढेर

एसआईटी का गठन
कठुआ एसएसपी आरसी कोटवाल ने कहा कि इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का 4 सदस्यीय बोर्ड बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई तीव्रता

जितेंद्र सिंह ने की जांच की मांग
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है और उनकी मौत के मामले की जांच की मांग की है। जितेंद्र ने कहा कि कठुआ जिले के हीरानगर में हमारे पुराने सहयोगी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम राज के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।