30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir : जवानों ने नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 घुसपैठिए ढेर

जम्मू और कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास आज की रात को आतंकी घुसपैठ करने की प्रयास कर रहे थे। भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों के मोमेंट के बाद फायरिंग की और दो घुसपैठिए को मार गिराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Aug 2022, 10:40 AM IST

jammu kashmir

jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिशें आए दिन होती रहती हैं। सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी की वजह से हर बार विफल हो जाती है। बीते कुछ दिनों से घाटी में छिपे आतंकियों को सेना के जवान ढूंढ़ ढूंढकर मौत के घाट उतार रहे है। इसी कड़ी में ताजा मामला राजौर इलाके से सामने आया है। देर रात राजौरी नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ करने की कोशिश में बैठे दो आतंकी को मौत के घाट उतार दिया।

नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमा पार से आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश करता रहा है। लेकिन बार उसको विफलता ही मिली है। हाल ही में जम्मू और कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास बीती रात को आतंकी घुसपैठ करने की प्रयास कर रहे थे। अलर्ट भारतीय सेना के जवानों ने दो आतंकियों ढेर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

यह भी पढ़ें- बांदीपोरा में एक आतंकी गिरफ्तार, AK-47 समेत 59 गोलियां बरामद

दोनों घुसपैठियों के शव बरामद
जम्मू के पीआरओ डिफेंस ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि क्वाडकॉप्टर द्वारा टोही में घुसपैठियों के दो शव देखे गए हैं। घुसपैठ की कोशिश की गई जगह के सामान्य क्षेत्र की टोह लेने का कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र को और स्कैन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई तीव्रता

अंधेरे की आड़ में घुसपैठ की कोशिश
बताया जा रहा है कि संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह ने सीमा पार से अंधेरे की आड़ में नौशेरा के लाम के पुखरनी गांव में घुसने की कोशिश की थी। एक आतंकवादी ने बारूदी सुरंग पर पैर रखा तो विस्फोट हो गया। इसके बाद जवानों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। जवानों ने घुसपैठ करने वाले दोनों को मार गिराया।