
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी
New BJP President: भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा। इसको लेकर बीजेपी में बीते कुछ महीनों से मंथन चल रहा है। पहले खबर आई थी कि होली के बाद बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। इसमें देरी की वजह यह है कि आरएसएस भी इस पर चिंतन कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबित जल्द ही इस पर फैसला कर लिया जाएगा। इसी बीच केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का बयान सामने आया है।
किशन रेड्डी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि बीजेपी में जेपी नड्डा के बाद पार्टी का नया अध्यक्ष कौन बनेगा, ये भगवान भी नहीं जानता। रेड्डी ने आगे कहा कि बीजेपी देश के विकास में विश्वास करती है। हम विकसित भारत का सपना देख सकते हैं और इसको सच करने के लिए मेहनत भी करते है। उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 को हटाया। 5000 साल से राम जन्मभूमि मुद्दा चल रहा था उसको सुलझाया गया। इसके अलावा पाकिस्तान और ISI की गतिविधि पर लगाम लगाई गई।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सभी को बता है कि इस पार्टी में क्या होगा। उन्होंने कहा कि डीएमके में एमके स्टालिन के बाद कौन अध्यक्ष बनेगा सभी को पता है। ठीक उसी तरह केसीआर के बाद बीआरएस का अध्यक्ष कौन होगा, यह भी सभी को पता है। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, ये सभी जानते। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के राहुल और राहुल के बाद प्रियंका और फिर उनका लड़का इस परमपरा को आगे बढ़ाएगा।
आपको बता दें कि नए बीजेपी अध्यक्ष में किशन रेड्डी का नाम भी चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को ध्यान में रखते समीकरण बिठाया जा रहा है। माना जा रहा है कि किसी दक्षिण नेता को जेपी नड्डा का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। इस रेस में किशन रेड्डी के अलावा कई नेताओं के नाम चल रहे है।
Updated on:
29 Mar 2025 06:34 pm
Published on:
29 Mar 2025 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
