16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ex CM: अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, इस दिन बीजेपी में होंगे शामिल

Ex CM: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सोमवार रात उनके आवास पर चंपई सोरेन की मुलाकात हुई।

2 min read
Google source verification

Ex CM: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। वह 30 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा और सीएम हेमंत सोरेन से नाराजगी की खबरों के बीच चंपई सोरेन सोमवार को दिल्ली पहुंचे और देर रात उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई। इसी मुलाकात में उनके भाजपा में शामिल होने का रास्ता भी साफ हो गया।

हिमंत बिस्वा सरमा ने शेयर सोशल मीडिया पर तस्वीर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका देकर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को भाजपा के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड प्रदेश के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चंपई सोरेन और अपनी मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर बताया, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने थोड़ी देर पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।

सुदेश महतो ने भी रखी अपनी डिमांड

इससे पहले झारखंड में भाजपा की एक सहयोगी पार्टी आजसू के प्रमुख सुदेश महतो ने भी सोमवार को दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी पार्टी की संभावित सीटों के बारे में अपनी डिमांड रखी। हालांकि भाजपा और आजसू के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी कई और राउंड की बातचीत होनी है। लेकिन शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए सुदेश महतो ने भी एनडीए को मजबूत करने की बात कही।

एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव

आजसू प्रमुख ने एक्स पर कहा, आज नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात हुई। इस अवसर पर झारखंड के विकास, वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। झारखंड के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- Wedding Card: शख्स ने छपवाया ऐसा शादी का कार्ड, हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट, Video हो रहा जबरदस्त वायरल

यह भी पढ़ें- Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में करें निवेश, हर महीने होगी 20,500 की कमाई, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन

यह भी पढ़ें- Satta Bazar: जम्मू कश्मीर की राजनीतिक चाल, BJP काटेगी बवाल या फिर NC और Congress का होगा इकबाल, जानिए PDP को मिलेगी कितनी सीट?