शराब घोटाले का मामला आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी मुसीबत बनकर आया है। उसका लगभग पूरा शीर्ष नेतृत्व इस मामले में जेल में है। केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हैं। केजरीवाल को पिछले महीने ही उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता भी मामले में जेल में हैं। हालांकि AAP ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए मामले को फर्जी बताया है।