
Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव में राज्यों को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन पर है। राजनीतिक प्रेक्षकों के साथ राजनीति में रुचि रखने वाले आम लोगों के मन में भी यह सवाल है कि भाजपानीत एनडीए 2019 में यूपी में 64 और पश्चिम बंगाल में 18 सीटें जीतने का प्रदर्शन दोहरा पाएंगी या नहीं? चुनाव के असली नतीजे तो मंगलवार को आएंगे लेकिन शनिवार को एग्जिट पोल अनुमानों में इन दोनों राज्यों में एनडीए सीटों की संख्या बढ़ाती दिख रही हैं।
विभिन्न एजेंसियाें के एग्जिट पोल अनुमानों के औसत में एनडीए को उत्तर प्रदेश में 80 में से 68 से 70 सीटें तो पश्चिम बंगाल में भाजपा को 23 तक सीटें मिलने के संकेत हैं। यूपी में भाजपा रालोद, अपना दल (एस) और सुभासपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही है। यूपी में 'इंडिया' गठबंधन को 10 से 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन में शामिल होते हुए भी ममता बनर्जी की टीएमसी अकेले तो कांग्रेस व सीपीएम मिल कर लड़ रहीं हैं। एग्जिट पोल अनुमानों में बंगाल में टीएमसी-कांग्रेस-सीपीएम को करीब 19 सीटें मिलने का अनुमान हैं।
एग्जिट पोल में ओडिशा में भाजपा को बड़े लाभ का अनुमान लगाते हुए उसकी सीटें 8 से बढ़ कर 16 तक होन के संकेत हैं जबकि आंध्र प्रदेश में भाजपानीत एनडीए को बड़ा फायदा होता बताया जा रहा है। आंध्र में प्रमुख क्षेत्रीय दल टीडीपी और जनसेना के साथ लड़ रही भाजपा के एनडीए को 25 में से 20 सीटें मिलने के संकेत हैं।
एग्जिट पोल के अनुमान बताते हैं कि कांग्रेस केरल में अपना गढ़ बचाने में कामयाब रह सकती है। इंडिया गठबंधन में शामिल होते हुए भी केरल कांग्रेस व वामपंथी दल आमने-सामने हैं। कांग्रेस इस बार भी 15-17 सीटें जीत सकती हैं वहीं भाजपा इस बार केरल में खाता खोल सकती है।
Published on:
02 Jun 2024 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
