12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर! अचानक डाउन हुआ फेसबुक का सर्वर, सोशल मीडिया पर परेशान हुए यूजर्स

एक बड़ी खबर सामने आई है। फेसबुक का सर्वर अचानक डाउन हो गया है। ट्विटर पर भी इसको लेकर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

2 min read
Google source verification
facebook

facebook

Facebook Server Down: शुक्रवार शाम सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' (Meta) के प्रमुख प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन हो गया। इससे भारत समेत दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे यह आउटेज देखते ही देखते वैश्विक स्तर पर फैल गया, जिसके बाद यूजर्स अपने आप लॉग-आउट हो गए।

भारत में कई शहरों के उपयोगकर्ताओं ने भी बताया कि उन्हें मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि ऐप या तो ठीक से लोड नहीं हो रहे हैं या फीड को रीफ्रेश करने में विफल हो रहे हैं, जिससे कई लोग सेवाओं का सामान्य रूप से उपयोग करने में असमर्थ हैं।

यूजर्स रहे है परेशान

लॉगिन करने की कोशिश करने पर यूजर्स को 'सेशन एक्सपायर्ड' (Session Expired) या 'पेज नॉट फाउंड' जैसी तकनीकी त्रुटियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक आई इस तकनीकी खराबी के बाद परेशान यूजर्स ने अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का रुख किया।

यह समस्या सभी को एक समान रूप से प्रभावित नहीं कर रही है। कुछ यूजर्स ने बताया कि वेबसाइटें तो आसानी से खुल रही थीं, लेकिन मोबाइल ऐप्स में नई सामग्री लोड करने या टाइमलाइन को रीफ़्रेश करने में समस्या आ रही थी। इससे कई लोगों का मानना ​​है कि यह समस्या व्यक्तिगत इंटरनेट कनेक्शन या डिवाइस के बजाय मेटा के बैकएंड सिस्टम से जुड़ी है।

एक्स पर ट्रेंड होने लगा #FacebookDown

देखते ही देखते 'एक्स' पर #FacebookDown और #InstagramDown ट्रेंड करने लगा, जहां दुनियाभर के लोग मीम्स और स्क्रीनशॉट शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) पर भी कुछ ही मिनटों में लाखों यूजर्स ने इस तकनीकी व्यवधान की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शुरुआती तौर पर इसे सर्वर में आई कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है, हालांकि मेटा की ओर से इस वैश्विक डाउनटाइम और इसके पीछे की मुख्य वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या बहाली का समय जारी नहीं किया गया है।

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों से पता चला कि अकेले फेसबुक से संबंधित 100,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इंस्टाग्राम के लिए भी इसी तरह की शिकायतें देखी गईं।