12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC Crisis: बागी टीएमसी सांसद का बड़ा दावा, बोले- ‘हम ही हैं असली टीएमसी,अधिकतर सांसद हमारे साथ’

Mamata Banerjee: TMC में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। बागी सांसद जगदीश बर्मा बासुनिया ने खुद को 'असली टीएमसी' बताते हुए लोकसभा स्पीकर से मान्यता और अलग सीटिंग व्यवस्था की मांग करने का ऐलान किया है। वहीं, बागी गुट ने लगभग 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 12, 2026

another setback for Mamata Banerjee

TMC Crisis: ममता बनर्जी(फोटो-IANS)

TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर शुरू हुआ सियासी संकट अब और गहराता दिखाई दे रहा है। पार्टी के बागी सांसदों ने खुलकर नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अब खुद को ही 'असली टीएमसी' बताने लगे हैं।बागी सांसद जगदीश बर्मा बासुनिया ने दावा किया है कि लोकसभा में उनके साथ सबसे ज्यादा सांसद हैं और वे जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपने गुट को असली टीएमसी' के रूप में मान्यता देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका गुट अब अलग पहचान चाहता है और इसके लिए संसद में अलग बैठने की व्यवस्था की भी मांग की जाएगी।

स्पीकर से मुलाकात करेंगे बागी सांसद


मीडिया से बात करते हुए बासुनिया ने बताया कि 15 जून को स्पीकर से मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान बागी सांसद अपने पक्ष को विस्तार से रखेंगे और पार्टी के मौजूदा संसदीय ढांचे से अलग पहचान की मांग करेंगे। साथ ही संसद में भी अलग बैठने की जगह की मांग करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उनसे या अन्य बागी सांसदों से संपर्क किया है, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कोई फोन नहीं आया। उनके अनुसार, अब तक पार्टी नेतृत्व की ओर से किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने भी दावा किया है कि सांसदों के एक बड़े समूह ने लोकसभा में अलग सीटिंग अरेंजमेंट की मांग की है।

सीएम शुभेन्दु अधिकारी से होगी बागी सांसदों की मुलाकात


जगदीश बर्मा बासुनिया ने कहा कि हमें सोमवार (15 जून) को लोकसभा स्पीकर से मिलने का समय मिला है। सभी (बागी) सांसद उनसे मिलने जाएंगे, वे सभी कल दिल्ली आ रहे हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि रविवार (14 जून) को सभी सांसदों की बंगाल के सीएम शुभेन्दु अधिकारी के साथ बैठक होगी और फिर हम सोमवार को स्पीकर से मिलने जाएंगे। इसमें 19 सांसद शामिल होंगे।

तीन सांसद राज्यसभा सांसद दे चुके हैं इस्तीफा


टीएमसी में यह बगावत विधानसभा चुनाव में हार के बाद लगातार बढ़ता गया है। पार्टी के कई विधायक पहले ही नेतृत्व के खिलाफ खुलकर सामने आ चुके हैं। अब इसका असर संसद तक पहुंच गया है। तीन सांसद राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि लोकसभा में बागी गुट ने लगभग 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया है।