12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर घोटालों का लगाया आरोप, रक्षा मंत्री बोले- हम चुनाव नहीं, अगली पीढ़ी की चिंता करते हैं

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कांग्रेस पर घोटालों के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का फोकस चुनाव नहीं बल्कि अगली पीढ़ी के भविष्य और देश की सुरक्षा पर है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jun 12, 2026

Defence Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Photo- IANS)

Rajnath Singh statement: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर कई बड़े घोटालों का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस अगले चुनाव पर नहीं बल्कि देश की अगली पीढ़ी के भविष्य पर है। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार देशभर में सख्त कार्रवाई कर रही है और जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच उन्होंने विपक्ष पर चुनावी हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।

हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि देशभर में अवैध घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई चल रही है। पश्चिम बंगाल में भी यह अभियान तेजी से शुरू हो चुका है। रक्षा मंत्री ने कहा सरकार का फोकस चुनाव नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य है। हमारी नियत बिल्कुल साफ है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां सभी अवैध घुसपैठियों को खदेड़ा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भी यह काम शुरू हो चुका है।

कांग्रेस पर घोटालों का लगया आरोप

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कई बड़े घोटालों का जिक्र किया। इनमें कॉल स्कैम, 2G स्कैम और कॉमनवेल्थ स्कैम जैसे मामलों का नाम लिया गया। इसके अलावा बोफोर्स, HDW पनडुब्बी, टाट्रा ट्रक और अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले का भी जिक्र किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि इन मामलों से देश की छवि और अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ।

कांग्रेस हार के बाद चुनावी प्रक्रिया सवाल उठाती है

रक्षा मंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद अक्सर चुनावी प्रक्रिया और संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं। आरोप लगाया गया कि इससे देश में चुनाव व्यवस्था को लेकर अनावश्यक भ्रम पैदा किया जाता है। सरकार ने कहा कि जब भी हार होती है, विपक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगता है, जबकि सत्ता पक्ष ने कभी जनता के फैसले पर प्रश्न नहीं उठाया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी चुनाव आयोग या अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल नहीं उठाया। और ना ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोई कोशिश की है।

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ पर सख्ती का दावा

राजनाथ सिंह ने कहा कि अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देशभर में सख्त कार्रवाई चल रही है और पश्चिम बंगाल में भी यह अभियान तेजी से शुरू हो चुका है। सरकार ने साफ कहा कि उसका फोकस चुनाव नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य है। हमारी नियत बिल्कुल साफ है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां सभी अवैध घुसपैठियों को खदेड़ा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भी यह काम शुरू हो चुका है।

रक्षा बजट और पारदर्शिता का मुद्दा

रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले रक्षा बजट करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर लगभग 8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया गया कि अब रक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है और एक-एक रुपया देश की सुरक्षा पर खर्च किया जा रहा है।