28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर होगी बहस, जानिए विपक्ष की ओर से कौन-कौन नेता लेंगे हिस्सा

NEET Paper Leak Bill Debate In Parliament: लोकसभा में मंगलवार दोपहर 2 बजे से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक, 2026 पर आठ घंटे की चर्चा होगी। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई समेत विपक्ष और बंसुरी स्वराज, तेजस्वी सूर्या सहित एनडीए के नेता बहस में हिस्सा लेंगे। NEET पेपर लीक और परीक्षा पारदर्शिता प्रमुख मुद्दे रहेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 28, 2026

NEET paper leak bill debate in Parliament

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहस में लेंगे हिस्सा (Photo-IANS)

Lok Sabha Debate On Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में मंगलवार को पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर बहस होगी। इस विधेयक पर दोपहर करीब 2 बजे से बहस शुरू होगी। इस चर्चा को NEET पेपर लीक विवाद और देश में सार्वजनिक परीक्षाओं की पारदर्शिता के मुद्दे पर संसद की बड़ी राजनीतिक भिड़ंत माना जा रहा है।

बता दें कि मानसून सत्र के दौरान लगातार हंगामे के बाद सरकार ने इस विधेयक पर चर्चा के लिए आठ घंटे का समय निर्धारित किया है। संसदीय सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई सहमति के बाद इस विधेयक को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया।

कांग्रेस की तरफ से कौन लेगा हिस्सा

बता दें कि विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस बहस के मुख्य वक्ताओं में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी बहस में हिस्सा ले सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई भी पार्टी का पक्ष रखेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत गौरव गोगोई करेंगे। 

इसके अलावा एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले भी चर्चा में हिस्सा ले सकती हैं। माना जा रहा है कि INDIA गठबंधन इस बहस के जरिए परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और सरकार की भूमिका को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाएगा।

बता दें कि कांग्रेस लगातार आरोप लगाती रही है कि नीट यूजी पेपर लीक मामले में सरकार छात्रों का भरोसा कायम रखने और परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही। राहुल गांधी भी पहले सरकार पर इस मामले में जवाबदेही से बचने का आरोप लगा चुके हैं।

NDA की ओर से युवा नेताओं पर दांव

एनडीए ने अनुभवी और युवा सांसदों पर भरोसा जताया है। बंसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या भाजपा की ओर से बहस का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के लावू कृष्ण देवरायलु, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल और एनसीपी के सुनील तटकरे भी चर्चा में भाग ले सकते हैं।

बताया जा रहा है कि टीएमसी की बागी सांसदों में से सायोनी घोष या मिताली बाग को भी काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले गुट की ओर से बोलने का मौका मिल सकता है। यह विधेयक सोमवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा में पेश किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग