
Sitaram Yechury: CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) का 72 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने शिक्षण और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए बॉडी को एम्स (Aiims) को दान कर दिया। इस संबंध में एम्स ने एक बयान जारी कर कहा कि 72 साल के सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। परिवार ने उनका शरीर शिक्षण और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए एम्स को दान कर दिया है।
सीताराम येचुरी को सांस लेने में परेशानी की वजह से 19 अगस्त को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बाद में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया और आज यानि गुरुवार को उन्होंने एम्स में अंतिम सांस ली।
सीताराम येचुरी के निधन पर पार्टी की ओर से कहा गया कि हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी का आज 12 सितंबर को दोपहर 3.03 बजे एम्स नई दिल्ली में निधन हो गया। वे श्वसन तंत्र के संक्रमण से पीड़ित थे, जिसके कारण जटिलताएं पैदा हो गई थीं।
Updated on:
13 Sept 2024 12:25 pm
Published on:
12 Sept 2024 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
