12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farooq Abdullah On Target: फायरिंग में बाल-बाल बचे फारूक अब्दुला, शादी समारोह में हमले की कोशिश

Close shave for Farooq Abdullah: जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah बाल-बाल बच गए। घटना में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary को छर्रों से मामूली चोट आई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Farooq Abdullah

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Photo-ANI)

Farooq Abdullah escapes firing incident: जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में बुधवार शाम एक शादी समारोह में फायरिंग की घटना के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। अब्दुल्ला एक वकील की शादी में शामिल होने गए थे, जहां जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। घटना रॉयल पार्क के पास हुई, जहां एक व्यक्ति ने अचानक गोली चलाई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

गोली से फारूक अब्दुल्ला को कोई चोट नहीं आई। सुरिंदर चौधरी को छर्रों से मामूली चोट लगी, जिनका इलाज कराया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। गोली चलाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में हाई अलर्ट किया गया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि फायरिंग उनके पीछे की ओर हुई, लेकिन सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई।

JKNC विधायक एजाज अहमद जान (Ajaz Ahmed Jan) ने कहा, “वह (Farooq Abdullah) एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। हम सब उनके साथ थे। जब हम कार्यक्रम से निकल रहे थे, तभी एक व्यक्ति पीछे से आया। वह बहुत तेजी से दौड़ा और उसने डॉक्टर साहब (फारूक अब्दुल्ला) की पीठ पर अपनी रिवॉल्वर रख दी और गोली चला दी, लेकिन उसका निशाना चूक गया।

डॉक्टर साहब के साथ मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया, जमीन पर गिरा दिया और दबोच लिया। बड़ी मुश्किल से हमने उससे पिस्तौल छीनी। इसके बाद हम वहां से निकलकर घर वापस आ गए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि शादी के कार्यक्रम के अंदर तक बंदूक पहुंच गई, लेकिन शुक्र है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। फारूक अब्दुल्ला बिल्कुल ठीक हैं। वह अपने कमरे में आराम करने चले गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमलावर फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और जांच चल रही है। उसके बारे में जानकारी पुलिस ही दे सकती है। उसके बाल थोड़े सफेद थे, फिलहाल उसके बारे में और कुछ पता नहीं है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।”

आतंकी साजिश नहींः रविंद्र रैना

भाजपा नेता Ravinder Raina ने इस घटना के बारे में कहा,“जम्मू शहर में देर रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। यह बेहद चिंताजनक और बहुत गंभीर मामला है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah भी उस शादी समारोह में मौजूद थे।

Jammu and Kashmir Police ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और सभी सुरक्षा एजेंसियां जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले के हर पहलू और हर एंगल की गहन जांच कर रही हैं।

हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इस फायरिंग में किसी भी तरह की आतंकी साजिश शामिल होती नहीं दिख रही है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। भगवान का शुक्र है कि शादी समारोह में मौजूद सभी लोग, जिनमें फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे, सुरक्षित हैं।”