29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Festival Special Trains: भारतीय रेलवे ने त्योहार पर शुरू की कई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग

Festival Special Trains भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, इसके तहत उत्तर रेलवे ने दिल्ली से 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है, जबकि पश्चिम रेलवे और दक्षिण राज्यों के लिए भी त्योहारी विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Oct 2021, 2:17 PM IST

Festival Special Trains

Festival Special Trains

नई दिल्ली। त्योहार का मौसम शुरू होते ही यात्राएं बढ़ने लगती हैं। यही वजह है कि लोगों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) ने एक बार फिर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें ( Festival Special Trains ) शुरू की हैं। विभिन्न रूटों पर यात्रियों की सुविधा के मुताबिक ट्रेनों के परिसंचालन को शुरू किया गया है।

दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ेंः Aadhaar Card: कितना वैलिड है ई-आधार, जानिए इसके लिए किन चीजों की होती है जरूरत और डाउनलोड करने की प्रोसेस

महामारी से पहले भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ को मैनेज करने के लिए लगभग 5,000 स्पेशल ट्रेनें चलाती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। हालांकि अब भारतीय रेलवे हालातों के नियंत्रण में आने के बाद चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों की संख्या औऱ फेरे बढ़ा रही है।

5 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए 5 जोड़ी ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों’ की यात्राओं का विस्तार किया है।

इसके तहत ट्रेनों में ओरखा-एर्नाकुलम (द्वि-साप्ताहिक), ओखा- रामेश्वरम स्पेशल (साप्ताहिक), इंदौर-कोचुवेली स्पेशल (साप्ताहिक), मधुराई-बीकानेर स्पेशल (साप्ताहिक) और चेन्नई एग्मोर-जोधपुर स्पेशल (साप्ताहिक) शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, पश्चिम रेलवे 11 अक्टूबर से मेमू स्पेशल ट्रेनों के छह और जोड़े चलाए जाएंगे।

राजधानी दिल्ली से शुरू होंगी 8 स्पेशल ट्रेनें
इसी तरह उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। राजधानी दिल्ली से 8 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें एक-एक क्रमशः भटिंडा, कटरा और चंडीगढ़ से हैं। उत्तर रेलवे फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों में आनंद विजर-मुजफ्फरपुर, नई दिल्ली-दरभंगा, चंडीगढ़-गोरखपुर, नई दिल्ली-बरौनी, भटिंडा-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, कटरा-वाराणसी, दिल्ली-वाराणसी, आनंद विहार-जयनगर, आनंद विहार-सहरसा और आनंद विहार-कटरा शामिल है।

पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने सियालदह-हरिद्वार पूजा स्पेशल ट्रेन 9 अक्टूबर से हर शनिवार को चलाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ेंः IRCTC आईडी से एक महीने में बुक कर सकते हैं 12 टिकट, इस आसान तरीके को करना होगा फॉलो

दक्षिण यात्रियों के लिए भी ट्रेनें
दशहरा उत्सव को लेकर दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके तहत पूर्णा और तिरुपति के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन संख्या 07607 पूर्णा-तिरुपति 11,18 और 24 अक्टूबर को खुलेगी जबकि ट्रेन संख्या 07608 तिरुपति-पूर्णा 12,19 और 26 अक्टूबर को उपलब्ध होगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग