5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला डॉक्टर ने AAP विधायक के खिलाफ थाने में दर्ज कराई FIR, जम्मू कश्मीर में पार्टी के इकलौते MLA हैं मेहराज मलिक

पुलिस ने डोडा के 36 वर्षीय विधायक मेहराज मलिक पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। जम्मू के डोडा में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्त्री रोग और प्रसूति रोग की प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मधु चिब की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

आम आदमी पार्टी विधायक मेहराज मलिक (Photo IANS)

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश के एकमात्र आम आदमी पार्टी विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आप विधायक पर एक महिला डॉक्टर ने आपराधिक धमकी देने और लैंगिक दुर्व्यवहार ने आरोप लगाए है। इसके बाद विधायक मलिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

AAP विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ FIR

पुलिस ने डोडा के 36 वर्षीय विधायक मेहराज मलिक पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। जम्मू के डोडा में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्त्री रोग और प्रसूति रोग की प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मधु चिब की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला

महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने आम आदमी पाटी के विधायक पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 (आपराधिक धमकी), 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) और 351 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने राफेल को लेकर भारतीय सेना पर उठाए सवाल, बीजेपी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

महिला डॉक्टर ने आप विधायक पर लगाये ये गंभीर आरोप

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में मलिक पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके सार्वजनिक रूप से धमकियां देने और उनके खिलाफ अपमानजनक, लैंगिक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने कई बार गशीटोंगा (मैं तुम्हें घसीटूंगा) और नंगा करदुंगा (मैं तुम्हें नंगा कर दूंगा) जैसे वाक्यांशों का इस्तेमाल किया।

आपको बता दें कि मलिक डोडा के अस्पतालों के कामकाज की आलोचना करते रहे हैं, यहां कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी इस मुद्दे को सबके सामने रखा था।