
डॉक्टरों ने देश में पहली बार गर्भावस्था के दौरान एक महिला के गर्भाशय में हुए छेद का इलाज कर मां-बच्चे को बचा लिया। महिला के ऊपरी गर्भाशय में छेद था। यह कैसे हुआ, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। महिला की यह पहली गर्भावस्था थी। उसकी पहले कोई सर्जरी नहीं हुई थी। आमतौर पर गर्भाशय के छेद के मामलों में गर्भपात कर दिया जाता है लेकिन डाक्टरों ने पहली बार छेद का इलाज करने के लिए लैप्रोस्कोपी और फेटोस्कोपिक के साथ लेप्रोस्कोपिक टांके लगाने का फैसला किया। आंध्र प्रदेश में रहने वाली 22 साल की महिला को गर्भावस्था के छठे महीने में गंभीर पेट दर्द की शिकायत पर बेंगलूरु के रेनबो चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी नाड़ी तेज चल रही थी। ब्लड प्रेशर काफी कम था। जांच में पता चला कि महिला के पेट में काफी खून एकत्रित हो गया था।
सामान्य प्रसव से हुआ बच्चे का जन्म
महिला के गर्भाशय में रक्तस्राव भी हो रहा था। गर्भाशय में छेद और ओवेरियन टार्सन (आंतरिक रक्तस्राव और गर्भाशय की दीवार को क्षति) का भी पता चला। हालांकि शिशु के दिल की धडक़न ठीक थी। महिला को 37वें हफ्ते में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इलाज के बाद उसने सामान्य प्रसव के जरिए बच्चे को जन्म दिया। यह केस अमरीकन जर्नल आफ आब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलाजी में प्रकाशित हुआ है।
रक्तस्राव पर नियंत्रण से उम्मीद की किरण
बच्चे और मां को बचाने के लिए डॉ. मेघना रेड्डी की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने लैप्रोस्कोपी की। लैप्रोस्कोपी पेट के अंदर के अंगों की जांच करने के लिए की जाने वाली सर्जिकल प्रक्रिया है। डॉक्टरों ने रक्तस्राव को नियंत्रित कर इलाज किया। इससे महिला और उसके बच्चे के लिए आशा की किरण जगी।
यह भी पढ़ें - खांसी की दवाई पर फिर उठे सवाल, देश की 50 से ज्यादा कंपनियों के कफ सिरप क्वॉलिटी टेस्ट में फेल
Published on:
05 Dec 2023 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
