देश की 50 से ज्यादा दवा निर्माता कंपनियों के कफ सिरप क्वॉलिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं। कई राज्यों में किए गए लैब परीक्षणों का हवाला देते हुए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की रिपोर्ट में बताया गया कि अक्टूबर तक जारी 2,104 नमूनों की परीक्षण रिपोट्र्स में 54 कंपनियों की रिपोर्ट मानक गुणवत्ता (एनएसक्यू) वाली नहीं थीं। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात की खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला ने 385, मुंबई की सेंट्रल ड्रग्स टेस्टिंग लेबोरेटरी (सीडीटीएल) ने 523, चंडीगढ़ की क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (आरडीटीएल) ने 284, जबकि गाजियाबाद के भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) ने 502 नमूनों का विश्लेषण किया।