Election Result 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम सोमवार को जारी हो गया है। अब इन चारों राज्यों में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो रही है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार रिपीट हुई है। वहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सत्ता छिनी है। इन चुनाव परिणाम को आने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जाता रहा है। इन चारों राज्यों के चुनाव परिणाम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई ऐसी सीटें थी जहां पर कुछ वोटों के अंतर से हार-जीत हुई। आइए जानते हैं वो कौन कौन सी सीट है जहां पर 16 से लेकर 28 वोटों से उममीदवार को हार का सामना करना पड़ा।