30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flood In Gujarat: सौराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कई गांवों का संपर्क टूटा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Flood In Gujarat भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के चलते 127 सड़कों से टूटा संपर्क, सबसे ज्यादा सौराष्ट्र में हालात खराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Sep 2021, 4:29 PM IST

Flood In Gujarat

Flood In Gujarat

नई दिल्ली। गुजरात में भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) के बाद आई बाढ़ ( Flood In Gujarat ) ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। कई जिलों में जोरदार बारिश के बाद जल जमाव ने लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश के चलते कई नदियां भी उफान पर हैं।

वहीं सौराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश में कमी आने के बावजूद क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क बाकी हिस्सों से टूटा हुआ है। बाढ़ की वजह से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। यही नहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।

यह भी पढ़ेँः West Bengal Weather News Update: बारिश से बेहाल बंगाल, 1 की मौत, घाटल के अस्पताल में घुसा

बाढ़ के चलते 127 सड़कों से टूटा संपर्क
बाढ़ के कारण 157 सड़कें अब भी बाधित हैं, जिससे यातायात की आवाजाही बाधित है। इनमें जामनगर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर, अमरेली और सूरत जिलों में 17 राज्यीय राजमार्ग और गांवों को जोड़ने वाली 127 पंचायत सड़कें शामिल हैं।

IMD ने शनिवार तक अच्छी बारिश का अनुमान जताया
बुधवार को दक्षिण गुजरात में कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। इनमें सूरत जिले के कई हिस्से भी शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने शनिवार सुबह तक राज्य में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

राज्य परिवहन निगम ने कहा कि 165 मार्गों के बंद होने की वजह से बसें 522 फेरे नहीं लगा पाएंगी, जिनमें से ज्यादातर फेरे जामनगर, जूनागढ़ और राजकोट जिले में लगाए जाने वाले थे।

यह भी पढ़ेँः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में चार दिन अच्छी बारिश के आसार, हफ्ते में तीसरी बार जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि ये सभी इलाके रविवार और सोमवार को भारी बारिश की वजह से काफी प्रभावित हुए।
तीन प्रमुख बांधों से नदियों में पानी छोड़े जाने की वजह से राजकोट, जामनगर और पोरबंदर में 48 गांव प्रभावित हैं।

गुजरात में इस मानसून में अब तक 598.26 मिलीमीटर बारिश हुई है। मंगलवार को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में सबसे अधिक बारिश हुई। वहीं बुधवार को सुबह छह बजे तक 24 घंटे की अवधि में 157 मिमी बारिश हुई।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय