5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व CM के कार्यक्रम में 37 लाख का भोजन, चेक पास करने के लिए बड़े अधिकारी ने मांगी 3 लाख की रिश्वत, अब बुरे फंसे

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में एंटी-करप्शन ब्यूरो ने शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में छापेमारी की। जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) मुरली को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोप है कि उन्होंने 26 लाख रुपये के कैटरिंग बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगी थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jan 24, 2026

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- ANI)

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिला कलेक्टर के ऑफिस मेंएंटी-करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने शनिवार को अचानक छापा मारा। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) मुरली को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मुरली ने कथित तौर पर कैटरिंग बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि डीआरओ ने 26 लाख रुपये के कैटरिंग बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी।

एसीबी ने बिछाया था जाल

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, एसीबी ने जाल बिछाया और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एसीबी के एडिशनल SP गुंटूर महिंद्रा मैथ्यू ने कहा- यह छापा सागरमाता कैटरिंग सर्विसेज की शिकायत पर मारा गया है।

उन्होंने 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान 41,000 खाने के पैकेट दिए थे और इसके लिए बिल लगभग 37 लाख रुपये था।

26 लाख रुपये का चेक पास करना था

अधिकारी ने बताया कि खाने के लिए 10 लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे और बाकी 26 लाख रुपये के लिए चेक जारी किया जाना था। चेक प्रोसेस करने और जारी करने के नाम पर, पालनाडु के जिला राजस्व अधिकारी डीआरओ येका मुरली ने 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और ली।

एडिशनल एसपी ने आगे कहा- मुरली ने जब रिश्वत ले रहा था, तो हमारी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई हमारे एसीपी डीजी अतुल सिंह के मार्गदर्शन में हुई है। अगर आरोप साबित होते हैं, तो उसे गिरफ्तार करके जज के सामने पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

दो शिक्षा अधिकारी भी घूस लेते पकड़े गए थे

बता दें कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू सरकार ने भ्रष्टाचार पर सख्त अभियान चलाया है। नए साल में कई अधिकारी घूस लेते पकड़े गए हैं। कुछ ही दिनों पहले शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को स्कूल अपग्रेडेशन फाइल के लिए 45,000 रुपये की रिश्वत पर पकड़ा गया था।