नई दिल्लीPublished: Nov 21, 2023 08:14:45 am
Shaitan Prajapat
यूरोपीय श्रम बाजार में पकड़ बनाने के लिए स्थानीय भाषा में महारत की जरूरी है। यूरोपीय संघ में 82 प्रतिशत नौकरी संबंधी विज्ञापन उस देश की आधिकारिक स्थानीय भाषा में होते हैं। वहीं लगभग 14 प्रतिशत विज्ञापन ही अंग्रेजी में होते हैं।
यूरोप के किसी देश में जाने वाले प्रवासियों के लिए अंग्रेजी अहम है। लेकिन, श्रम बाजार में सफलतापूर्वक प्रवेश करने और बने रहने के लिए आधिकारिक स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओइसीडी) की स्किल्स आउटलुक 2023 रिपोर्ट के मुताबिक अंग्रेजी कई देशों में नौकरी पाने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए एक उपयोगी कौशल है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि यूरोपीय संघ में 82 प्रतिशत नौकरी संबंधी विज्ञापन उस देश की आधिकारिक स्थानीय भाषा में होते हैं। वहीं लगभग 14 प्रतिशत विज्ञापन ही अंग्रेजी में होते हैं।