14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत पर राहुल गांधी का आरोप- एक आज्ञाकारी नौकर की तरह हमारे PM चुप क्यों हैं

Indian Sailors Death: तीन भारतीय नाविकों की मौत को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे पीएम समझौतावादी हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jun 14, 2026

RAHUL GANDHI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (इमेज सोर्स: ANI)

US Navy Attack Indian Sailors Killed: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खाड़ी क्षेत्र में हुए तीन भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद न तो अमेरिका ने कोई पछतावा जताया और न ही भारतीय सरकार ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोई भी आजाद देश ऐसी भाषा को कभी स्वीकार नहीं कर सकता, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री इस पूरे मामले पर चुप हैं। उन्हें कोई पछतावा नहीं हो रहा, न ही माफी मांग रहे हैं। वह सिर्फ एक आज्ञाकारी नौकर की तरह आदेशों का पालन कर रहे हैं। वह समझौतावादी हैं। अपने नागरिकों सड़ने के लिए छोड़ दिए हैं।

जहाज पर सवार 24 भारतीय क्रू मेंबर

बता दें कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी खाड़ी में हुई घटना के बाद आई है। दरअसल, ओमान की खाड़ी (डुक्म) में एक कमर्शियल तेल टैंकर पर अमेरिकी सेना का शिकार हो गया। हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। MT सेटेबेलो नाम का यह जहाज बुधवार को निशाना बना, क्योंकि अमेरिका ने आरोप लगाया था कि वह बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, जहाज पर कुल 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन नाविकों की बाद में मौत की पुष्टि हुई।

इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जेसन मीक्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। मंत्रालय ने ओमान के तट के पास व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई।

बता दें यह दूसरी बार था जब विदेश मंत्रालय ने जेसन मीक्स को बुलाया। इससे पहले भी उन्हें उस समय तलब किया गया था, जब इसी क्षेत्र में 20 भारतीय क्रू सदस्यों वाले एक अन्य व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ था।

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को ईरान ने दी चेतावनी

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड IRGC ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को चेतावनी दी है कि वे अगली सूचना तक इस मार्ग का इस्तेमाल न करें। एक रेडियो संदेश में कहा गया कि अब इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और यहां किसी भी जहाज की आवाजाही पर सख्त कार्रवाई होगी। जहाजों को अपनी सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के साथ शांति समझौते के बाद यह मार्ग फिर से खोला जाएगा। इस बीच, अमेरिकी सेना ने कई ईरानी ड्रोन मार गिराने की भी जानकारी दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

US Israel Iran War