14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AIADMK से इस्तीफा देने के बाद एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला अब क्या करेंगी? 2023 में छोड़ा था भाजपा का साथ

AIADMK Latest Update: तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री और पार्टी नेता गौतमी तडिमल्ला ने इस्तीफा दे दिया है। जानिए आगे अब वह क्या करने वाली हैं? 2023 में छोड़ा था भाजपा का साथ… नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jun 14, 2026

gautami tadimalla

तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला ने पार्टी से दिया इस्तीफा (इमेज सोर्स: ANI)

Gautami Tadimalla AIADMK Resignation:तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अभिनेत्री और AIADMK की प्रमुख नेताओं में शामिल गौतमी तडिमल्ला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दो साल पहले ही भाजपा का साथ छोड़ AIADMK का दामन थामा था। ऐसे में उनका अचानक पार्टी छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

समाज सेवा का हवाला देकर छोड़ी पार्टी

AIADMK की डिप्टी प्रोपेगैंडा सेक्रेटरी रहीं गौतमी तडिमल्ला ने पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं।

गौतमी ने अपने पत्र में लिखा कि वह समाज सेवा के क्षेत्र में अधिक प्रभावी ढंग से काम करना चाहती हैं। उन्होंने पार्टी में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया। अभिनेत्री से नेता बनीं गौतमी ने कहा कि पार्टी के सभी स्तरों के नेताओं ने उन्हें लगातार समर्थन दिया, जिसके लिए वह आभारी हैं।

बीजेपी से AIADMK तक

गौतमी तडिमल्ला लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही थीं। हालांकि अक्टूबर 2023 में उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि कठिन परिस्थितियों में उन्हें पार्टी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसके बाद फरवरी 2024 में वह AIADMK में शामिल हुई थीं।

AIADMK में आने के बाद उन्होंने 2026 विधानसभा चुनाव में राजापालयम सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। माना जा रहा है कि इसी वजह से भी उनकी नाराजगी बढ़ी।

गौतमी का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब AIADMK के कई नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ TVK का रुख कर रहे हैं। हाल ही में सैकड़ों कार्यकर्ता और कई पूर्व मंत्री TVK में शामिल हुए हैं। ऐसे में गौतमी का जाना AIADMK के लिए केवल एक इस्तीफा नहीं, बल्कि पार्टी के सामने बढ़ती चुनौतियों का संकेत माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि गौतमी आगे किस राजनीतिक रास्ते को चुनती हैं।