4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह का निधन, PM मोदी-रक्षा मंत्री सहित कई नेताओं ने शोक जताया

Prakash Singh Badal Passed Away : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। प्रकाश सिंह बादल कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बादल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

3 min read
Google source verification
 Prakash Singh Badal passed away

Prakash Singh Badal passed away

Prakash Singh Badal Passed Away : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। प्रकाश सिंह बादल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल रिकॉर्ड 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। बादल का शव बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

सांस लेने में हो रही परेशानी

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको सोमवार को आईसीयू में रखा गया था। शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था, प्रकाश सिंह बादल अब भी आईसीयू में चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैं। हालांकि, अस्पताल के सूत्रों ने कहा था कि बादल (95) के स्वास्थ्य में हल्का सुधार हुआ था।

2022 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे उम्रदराज उम्मीदवार

प्रकाश सिंह बादल के परिवार में उनके बेटे और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और बेटी परनीत कौर हैं, जिनकी शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री आदिश प्रताप सिंह कैरों से हुई है। अकाली दल के संरक्षक 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे उम्रदराज उम्मीदवार थे। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियन से हार गए थे।

प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री ने शोक जताया
पीएम मोदी ने बादल के निधन पर दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा, प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। राजनाथ सिंह ने लिखा, प्रकाश सिंह बादल एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।

यह भी पढ़ें- Parkash Singh Badal Passes Away: सरपंच से सीएम तक, 10 बार एमएलए रहे, ऐसा रहा प्रकाश सिंह बादल का सियासी सफर

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे जिनका पंजाब के विकास में योगदान अतुलनीय है और हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बादल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- आमजन और किसानों के हित में प्रकाश सिंह बादल ने आजीवन संघर्ष किया। समाज, प्रदेश व देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत।

अमित शाह और राजनाथ ने जाना था हाल

पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मालवा के बेटे थे प्रकाश सिंह बादल

प्रकाश सिंह बादल का जन्म जाट सिख परिवार में रघुराज सिंह और सुंदरी कौर के परिवार में 8 दिसंबर, 1927 को हुआ था। मालवा के पास के गांव अबुल खुराना में पैदा हुए और वहीं पले-बढ़े। 32 साल की उम्र में साल 1959 में सुरिंदर कौर के साथ विवाह हुआ। उनके दो बच्चे बेटा सुखबीर सिंह बादल और बेटी परनीत कौर हैं। परनीत कौर पंजाब के पूर्व सीएम रहे प्रताप सिंह कैरों के बेटे आदेश प्रताप सिंह कैरो की जीवन संगिनी बनीं।