23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BBC डॉक्यूमेंट्री विवादः एके एंटनी के बेटे का कांग्रेस से इस्तीफा, कहा- नेतृत्व के पास चाटुकारों का झुंड

Anil K Antony quits Congress: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इधर इस डॉक्यूमेंट्री पर मचे रार के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफे से एक दिन पहले ही उन्होंने बीसीसी की डॉक्यूमेंट्री पर सवाल उठाए थे।  

2 min read
Google source verification
anil_k_antony.jpg

Former Defence Minister AK Antony's son, Anil K Antony quits Congress

Anil K Antony quits Congress: बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने बुधवार को कांग्रेस छोड़ दिया। अनिल एंटनी ने एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर सवाल उठाए थे। अनिल एंटनी ने अपने इस्तीफे का पत्र ट्वीट करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने इस्तीफे के साथ कहा कांग्रेस के नेतृत्व के पास चाटुकारों का झुंड लगा है। अनिल एंटनी का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। क्योंकि अनिल कांग्रेस के केरल के युवा नेताओं में से प्रमुख थे। साथ ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा उस समय दिया जब जब राज्य कांग्रेस के विभिन्न विंगों ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को पूरे राज्य में दिखाने की घोषणा की है।


कांग्रेस ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का किया है ऐलान

मालूम हो कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इधर इस डॉक्यूमेंट्री पर मचे रार के बीच केरल में कांग्रेस ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का फैसला किया है। 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर दिल्ली के जेएनयू के साथ-साथ केरल के कई जिलों में भी विरोध प्रदर्शन जमकर हो रहा है।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ थे अनिल एंटनी
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ थे। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री का विरोध करते हुए मंगलवार को कहा कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के विचारों को भारतीय संस्थानों पर रखना देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। इसके एक दिन बाद आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।


बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर किया ट्वीट डिलीट करने का था दवाब


अनिल के एंटनी ने पार्टी नेतृत्व को अपने त्याग पत्र की एक प्रति साझा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा मैंने कांग्रेस और केरल कांग्रेस में अपनी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने लिखा कि मुझ पर एक ट्वीट को डिलीट करने के लिए असहिष्णुता के साथ दवाब बनाया जा रहा था। ऐसा वे लोग कर रहे थे जो बोलने की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने ट्वीट डिलीट करने से मना कर दिया है। पाखंड तेरा नाम है! ज़िंदगी चलती रहती है।

यह भी पढ़ें - केरल में BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस का स्क्रीनिंग का ऐलान

कांग्रेस नेतृत्व के पास चाटुकारों का झुंडः अनिल एंटनी

अनिल एंटनी ने इस्तीफे के पत्र में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा की नेतृत्व के पास चाटुकारों की झुंड जमा है। अनिल एंटनी ने केरल कांग्रेस के शीर्ष नेता और शशि थरूर को शुक्रिया भी कहा है। अनिल एंटनी केरल कांग्रेस की डिजिटल मीडिया विंग के Convener थे। साथ ही वो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया और डिजिटल कम्यूनिकेशन सेल के को-ऑडिनेटर थे।

यह भी पढ़ें - BBC डॉक्यूमेंट्री पर JNU में हंगामा: पत्थरबाजी, बिजली-इंटरनेट बंद