11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार चुनाव से पहले JDU को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी

Nitish Kumar: JDU के पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जेडीयू के सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पर बड़ा आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Nov 30, 2024

Nitish Kumar: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) होने है, लेकिन इससे पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। JDU के पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो (Rameshwar Mahto) ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जेडीयू के सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवेश ठाकुर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। अपने क्षेत्र में जदयू के नेताओं और मेरे खिलाफ वो लगातार उल्टा सीधा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी मिस गाइड कर रहे हैं।

‘नीतीश कुमार के प्रति आभारी रहूंगा’

पूर्व विधान पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा उनकी बात को सराहा है। लेकिन सीएम नीतीश कुमार को गुमराह करने वाले नेताओं को समाज कभी माफ नहीं करेगा। वह नीतीश कुमार के प्रति सैदव आभारी रहेंगे। बता दें कि रामेश्वर महतो लंबे समय से जदयू में काम कर रहे थे और संगठन का भी काम देखते थे। 

देवेश चंद्र ठाकुर को बताया सामंतवाद विचारधारा का नेता

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद रामेश्वर महतो ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर को नीतीश कुमार ने राजीनीति सिखाई है। देवेश को नीतीश कुमार ने ही विधान पार्षद बनाया था, लेकिन उनकी इच्छा थी कि वह लोकसभा चुनाव लड़े। इसके बाद देवेश को पार्टी ने टिकट भी दिया। मैंने देवेश के लिए मेहनत की, लेकिन अब वो मेरे खिलाफ ही उल्टा बोल रहे हैं। वहीं रामेश्वर महतो ने देवेश चंद्र को सामंतवाद विचारधारा का नेता भी बताया और कहा कि जेडीयू का जो रंग है व उससे बाहर हैं। 

कौन हैं रामेश्वर महतो

रामेश्वर महतो बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और जेडीयू के संगठनात्मक प्रमुख रह चुके हैं। रामेश्वर महतो ने मधुबनी के लिए जदयू जिला प्रमुख के रूप में कार्य किया। वह सामाजिक सेवाओं में भी सक्रिय हैं। रामेश्वर महतो ने बीकॉम तक पढ़ाई की है और विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुने जाने से पहले वह सीतामढी विधानसभा क्षेत्र में सियासी रूप से सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें- ‘Congress को मिलेंगे इतने पद और RJD को नहीं मिलेगा कोई मंत्रालय’, झारखंड में बीजेपी नेता ने किया यह बड़ा दावा