
sunder sham arora
पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को रिश्वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर हुई है और आरोपी से 50 लाख रुपये की रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी। सुंदर अरोड़ा ने असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (AIG) मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपये घूस देने की कोशिश की थी और वह ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने बीती देर रात अपने शिकंजे में लिया। कांग्रेस का थामन छोड़कर अरोड़ा बीजेपी में शामिल है।
विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य निदेशक वी कुमार ने कहा कि हमारी टीम ने सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत की पेशकश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उनको धारा 8 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया है और साथ ही 50 लाख रुपये रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है। आज पूर्व मंत्री को आज अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी। विजिलेंस ब्यूरो ने सुंदर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक प्लान तैयार किया। मनमोहन ने घूस देने की सूचना विजिलेंस प्रमुख को दी, तो उनको गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया।
पूर्व कांग्रेस मंत्री अरोड़ा पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी। इसी कार्रवाई से बचने और मामले को रफा-दफा करने के लिए उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो के एक अधिकारी को घूस की पेशकश की। इस दौरान विजिलेंस की टीम उन्हें ट्रैक कर रही थी। जैसे ही उन्होंने अधिकारी से घूस लेने को कहा, तुरंत विजिलेंस की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- शिक्षक ने क्लासरूम में नौवीं की छात्रा के उतरवाए कपड़े, आहत छात्रा ने लगाई आग, मौत के बाद बवाल
अरोड़ा के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति के मामले सहित कई मामलों की जांच चल रही है। विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को 2 बार तलब किया था। उनको अपनी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जमा करने को कहा गया था। अरोड़ा पंजाब की पिछली कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के वफादारों में से एक थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अरोड़ा कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें- अंधविश्वास में बेटी की हत्या; भूत उतारने के लिए पिता और चाचा ने बच्ची को दी ऐसी यातनाएं कि निकल गई जान
Published on:
16 Oct 2022 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
