12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही परिवार के चार लोगों ने किया सुसाइड, इस बात से थे काफी परेशान!

बीते दिनों कर्नाटक के तुमकुरु जिले में भी एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ कि केरल के अलाप्पुझा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थलावडी में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification
dead_09.jpg

काली मंदिर के पास मिला युवक का शव

केरल के अलाप्पुझा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अलाप्पुझा जिले के थलावडी में शुक्रवार को दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्य अपने घर के अंदर मृत पाए गए। मृतकों की पहचान सुनू और सौम्या और उनके दो बच्चे आदि और आदिल के रूप में की गई। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि बीते दिनों कर्नाटक के तुमकुरु जिले में भी एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की थी।


आर्थिक तंगी से जुझ रहा था परिवार

पति और पत्नी दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए मिली। दोनों बच्चे बिस्तर पर चादर से ढंके हुए मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार, सौम्या एक नर्स के रूप में काम करती थी और उसका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। इस बीच, सुनू एक दुर्घटना के बाद रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ित हो गया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि चूंकि दोनों का इलाज चल रहा था और उनके पास पैसे की कमी थी, इसलिए उन्हें गुजारा करना मुश्किल हो रहा था।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर ने वीडियो कॉल कर सफाईकर्मी से कराई डिलिवरी, काट दी गलत नस, नवजात की मौत

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति ने अपने एक दोस्त को बुलाया था। बताया जा रहा है कि सौम्या को खून चढ़ाने के लिए उसके साथ जाता था। उसे आज सुबह 10 बजे के बाद आने के लिए कहा था। सुनू के पड़ोसियों ने उनकी किसी भी आवाज नहीं सुनी तो घर जाकर देखा तो शव नजर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


यह भी पढ़ें- सिर्फ 1.5 लाख रुपये के लिए एक परिवार के पांच लोगों ने कर लिया आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा