
बिहार की राजधानी पटना से नर्सिंग होम में बहुत बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से नवजात की जन्म के बाद मौत हो गई। पटना के दानापुर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में डॉक्टर ने वीडियो कॉल के जरिए सफाईकर्मी से महिला की डिलीवरी करवाई। इतना ही नहीं डिलीवरी के बाद बच्चे की नाभि काटने से उसी मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल स्टाफ सहित सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन डॉक्टर अभी फरार है।
नॉर्मल हुई थी डिलीवरी
तरकरिया बाजार के रहने वाले रविशंकर की गर्भवती पत्नी जुली कुमारी को लेबर पेन होने के कारण हर्षित पाली नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। भर्ती करने के तुरंत बाद डॉक्टर कंचन लता सफाई कर्मी के भरोसे जूली को छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद महिला को तेज लेबर पेन हुआ और नॉर्मल डिलीवरी हुई।
गलत नस काटने से नवजात की मौत
सूचना मिलते ही डॉक्टर ने वीडियो कॉल के जरिए सफाई कर्मी सुनीता और स्टाफ को बताया कि बच्चे का जन्म कैसे होता है और उसकी नाभि की नस कैसे काटी जाती है। लेकिन सही जानकारी एवं अनुभव के अभाव में स्टाफ और दाई सुनीता ने नवजात के गलत नस को काट दिया। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- सभी निर्माण मजदूरों को जल्द जारी होंगे यूनिक आईडी कार्ड, जानिए क्या है पंजीकरण के नियम और फायदें
अस्पताल स्टाफ सहित सफाईकर्मी गिरफ्तार
क्लीनिक के कर्मचारियों ने बच्चे की मौत की खबर छुपाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन परिवार को पता चल गया। नवजात की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नर्सिंग होम के 3 नर्सिंग स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द डॉक्टर को भी पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- एम्स में सीट के लिए दी 30 लाख रिश्वत, वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में डाली याचिका, कोर्ट ने कही ये बड़ी बात
Published on:
1 Dec 2023, 11:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.