17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनीमून से लौट रहा था कपल, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा… परिवार के 4 लोगों की उठी अर्थी

Big Accident: निखिल और अनु की शादी 30 नवंबर को हुई थी। दोनों मलेशिया में अपने हनीमून के बाद लौट रहे थे। मैथ्यू इपेन और बीजू उन्हें तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से लेने गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

Big Accident: केरल के पथानामथिट्टा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आज सुबह पथानामथिट्टा जिले में मल्लास्सेरी के पास एक कार और मिनी बस की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृ​तक तिरुवनंतपुरम से अपने घर लौट रहे थे।

कार और मिनी बस में भीषण भिड़ंत

पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम से लौटते समय यह हादसा हुआ है। मिनी बस तेलंगाना से सबरीमाला जा रहे अयप्पा भक्तों को लेकर जा रही थी। आज सुबह करीब 4.15 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मैथ्यू इपेन, उनके बेटे निखिल, निखिल की पत्नी अनु और अनु के पिता बीजू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- समय पर कैब नहीं आई तो चालक नहीं उबर कंपनी जिम्मेदार, कोर्ट ने लगाया 54 हजार का जुर्माना

30 नवंबर को हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि निखिल और अनु की शादी 30 नवंबर को हुई थी। दोनों मलेशिया में अपने हनीमून के बाद लौट रहे थे। मैथ्यू इपेन और बीजू उन्हें तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से लेने गए थे। परिवार से एक साथ चार लोगों के चले जाने से कोहराम मचा गया है।