23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, पीएम मोदी के नाम की गई विशेष पूजा

उत्तराखंड में आज 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के अवसर वैदिक मंत्रोच्चारण पूजा-अर्चना के बाद सर्वथा सिद्धि योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ गंगोत्री धाम के कपाट 12.35 और यमुनोत्री धाम के कपाट 12.41 पर खोले गए। इसके साथ ही चार धाम की यात्रा का शुभारंभ हो गया। गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

2 min read
Google source verification
gangotri.jpg

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, पीएम मोदी के नाम की गई विशेष पूजा

उत्तराखंड में आज 22 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के अवसर वैदिक मंत्रोच्चारण पूजा-अर्चना के बाद सर्वथा सिद्धि योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ गंगोत्री धाम के कपाट 12.35 और यमुनोत्री धाम के कपाट 12.41 पर खोले गए। इसके साथ ही चार धाम की यात्रा का शुभारंभ हो गया। गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष पूजा अर्चना की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। गंगोत्री प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। गंगोत्री नगर से 19 किमी दूर गोमुख है। यह गंगोत्री हिमानी का अन्तिम छोर है। और गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगोत्री का गंगाजी मंदिर, समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भागीरथी के दाहिने ओर का परिवेश अत्यंत आकर्षक एवं मनोहारी है। यह स्थान उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है।

12.35 पर खुला गंगोत्री धाम का कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। शनिवार सुबह प्रातः 7 बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के रवाना हुई। यह डोली ठीक 8.30 बजे गंगोत्री धाम पहुंची। हवन पूजन संग वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12.35 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें - यमुनोत्री धाम से चारधाम यात्रा प्रारंभ, सीएम धामी ने सबको दी बधाई

12.41 पर खुला यमुनोत्री धाम का कपाट

मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से 9 बजे यमुनोत्री धाम रवाना हुई। 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। पूजा और वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद 12.41 धाम के कपाट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।

यह भी पढ़ें - बद्रीनाथ धाम कपाट 27 अप्रैल को खुलेगा, ताजा बर्फबारी से चार धाम यात्रा की तैयारियों में आ रही है बाधा

चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई - सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहाकि, यमुनोत्री धाम से आज चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। मैं सभी को बधाई देता हूं और इस बार की यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी। कोई भी श्रद्धालु यहां आएंगे तो सभी को दर्शन कराएंगे इसलिए कैपिंग की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें - चारधाम यात्रा 2023 का हुआ शंखनाद, 22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट