Gangotri Yamunotri doors open on 22 April बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल सुबह 7.10 पर खुलेंगे। अब चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो रही हैं। यानि की चारधाम यात्रा 2023 का शंखनाद हो चुका है। गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी 22 अप्रैल को ही खुलेंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने धामों के कपाट खुलने की तिथियों की आज घोषणा की। इस तरह इस बार 22 अप्रैल से चारों धामों के दर्शन के लिए तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। गंगोत्री प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। गंगोत्री नगर से 19 किमी दूर गोमुख है। यह गंगोत्री हिमानी का अन्तिम छोर है। और गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगोत्री का गंगाजी मंदिर, समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भागीरथी के दाहिने ओर का परिवेश अत्यंत आकर्षक एवं मनोहारी है। यह स्थान उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है।