12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश में पाकिस्तान की पोल खोलने गए गुलाम नबी आजाद अस्पताल में भर्ती, तस्वीरें आई सामने

बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा ने एक्स पर चार फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में गुलाम नबी आजाद बैड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 27, 2025

गुलाम नबी आजाद की तबीयत हुई खराब (Photo-X @PandaJay)

Ghulam Nabi Azad: ऑल पार्टी डेलिगेशन का हिस्सा गुलाम नबी आजाद की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुलाम नबी आजाद की तस्वीरे पोस्ट की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी सांद बैजयंत पांडा ने लिखा- हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के आधे रास्ते में गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उनकी हालत स्थिर है, वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं और कुछ परीक्षण और प्रक्रियाएं की जाएंगी।

बैजयंत पांडा कर रहे हैं नेतृत्व

उन्होंने आगे लिखा कि बहरीन और कुवैत में बैठकों में उनका योगदान अत्यधिक प्रभावशाली था और वे बिस्तर पर पड़े होने से निराश हैं। हम सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी उपस्थिति को बहुत याद करेंगे। बता दें कि जिस डेलीगेशन का गुलाम नबी आजाद हिस्सा हैं उसका नेतृतव बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं।

निशिकांत दुबे ने पोस्ट किया शेयर

बैजयंत पांडा का पोस्ट शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा- तबियत खराब होने के बावजूद उन्होंने देश के लिए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनना स्वीकार किया। आज भी जब हम उनसे अस्पताल में मिले तो उनकी आंख भर आईं। आज के समय ऐसे राजनेता मिलना मुश्किल है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

तस्वीर में ये नेता आ रहे नजर

बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा ने एक्स पर चार फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में गुलाम नबी आजाद बैड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी नजर आ रहे है। वहीं डेलीगेशन के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे है।

कुवैत में भारतीय प्रवासियों के समूह को किया संबोधित 

बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कुवैत में रह रहे भारतीय प्रवासियों के एक समूह को संबोधित किया। इस दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान को FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट में लाया जाएगा और यह बहुत महत्वपूर्ण है। अन्यथा, पाकिस्तान आतंकवादियों की भर्ती बंद नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें- ओवैसी ने पाक PM और आर्मी चीफ को कहा ‘बेवकूफ जोकर!’- जानिए क्यों जरूरी है नकल में भी अकल

उन्होंने कहा कि जर्मनी में FATF की ग्रे लिस्ट के बारे में पिछली बैठक से पहले, पाकिस्तान कह रहा था कि साजिद मीर मर चुका है। साजिद मीर मुंबई में हुए 26/11 के भयावह आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं और योजनाकारों में से एक था। उस समय तक, पाकिस्तान कह रहा था कि वह मर चुका है। लेकिन जब FATF की बैठक हो रही थी, तो तुरंत पाकिस्तान आया और कहा कि वह जीवित है और हमारी अदालतों ने उसे सजा भी सुनाई है।